Australia: ऑस्ट्रेलिया में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, समुद्र तट के पास हुए हादसे में 4 लोगों की मौत की आशंका
Australia Militarry Helicopter Crash: ऑस्ट्रेलिया में मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश होने से चार लोगों के मारे जाने की आशंका है। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री ने कहा है, कि शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (एडीएफ) का एक हेलीकॉप्टर क्वींसलैंड के तट के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम चार लोगों के मारे जाने की आशंका है।
हेलीकॉप्टर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विवार्षिक टैलिसमैन सेबर सैन्य अभ्यास में भाग ले रहा था। रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि हेलीकॉप्टर शुक्रवार देर रात हैमिल्टन द्वीप के करीब पानी में गिर गया।

देश के रक्षा मंत्री मार्लेस ने कहा, कि "हेलीकॉप्टर में सवार चारों चालक दल के सदस्य अभी तक नहीं मिल पाए हैं और राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications