Quad: टोक्यो में एस जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री की मीटिंग, कहा-भारत से दोस्ती है खास
टोक्यो। मंगलवार को जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड देशों की दूसरी मीटिंग हुई है। यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है जब एक तरफ पूर्वी लद्दाख में भारत के खिलाफ चीन के तेवर लगातार उग्र बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ साउथ और ईस्ट चाइना सी तक उसकी आक्रामकता बढ़ती जा रही है। इस मीटिंग में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने शिरकत की थी। मीटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत, जापान और अमेरिका से ज्यादा महत्वपूर्ण साझेदार उनके देश के लिए कोई और नहीं हैं।

चीन को भेजा गया बड़ा संदेश
क्वाड की इस मीटिंग को चीन को एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। दिलचस्प बात है कि यह संदेश उसे उसके प्रतिद्वंदी जापान की धरती से भेजा गया है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पाएने ने क्वाड मीटिंग के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। जयशंकर ने मुलाकात के बाद कहा, 'मेरी दोस्त मैरिस पाएने के साथ मेरी मीटिंग बहुत अच्छी रही। हमने इस दौरान हमारी प्रधानमंत्रियों के बीच हुई वर्चुअल समिट के बाद द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई प्रगति पर भी चर्चा की है। साथ ही वैश्विक मसलों और क्षेत्रीय मसलों पर भी बातचीत की है। हम कई बहुआयामी मंचों पर साथ में करीब से मिलकर काम करेंगे।'जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के राजनयिकों से भी मुलाकात की है। उन्होंने इस दौरान फ्री एंड ओपेन इंडो-पैसेफिक (FOIP) पहल पर विस्तार से चर्चा की है। इस पहल को चीन की बढ़ती आक्रामकता के खिलाफ बड़े जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के बीच इसे कई तरह की चुनौतियों से निबटने के लिए जरूरी करार दिया गया है।
साल 2007 में हुई क्वाड की शुरुआत
क्वाड, यानी क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी मीटिंग, की पहली मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया चीन से निकले कोरोना वायरस का सामना कर रही है तो वहीं भारत के साथ पूर्वी लद्दाख में उसकी सेनाएं आमने-सामने हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा की चुनौतियों और आर्थिक ढांचे के बीच अब यह संगठन अपने कदम मजबूत कर रहा है। इस संगठन में शामिल देश भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र से सीधा प्रभावित होते हैं और ये सभी देश चीन से त्रस्त हैं। टोक्यो में होने वाली मीटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में एक माह से भी कम बचे समय से पहले हो रही है। क्वाड देशों की पहली मीटिंग पिछले वर्ष सितंबर में न्यूयॉर्क में आयोजित हुई थी। इस वर्ष 25 सितंबर को पहली मीटिंग हुई थी जो कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुई थी। साल 2007-2008 में इस संगठन की शुरुआत तो हुई लेकिन फिर कोई प्रगति नहीं हुई। इसके बाद साल 2017 में इस संगठन को पुर्नजीवित किया गया।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications