कोविड-19: ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाया बैन, नियम तोड़ने वालों को होगी जेल

कोरोना वायरस को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों पर सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। भारत में बीते 14 दिनों से रह रहे ऑस्ट्रेलिया के नागरिक फिलहाल अपने देश के लिए वापस नहीं लौट सकेंगे।

सिडनी, 1 मई। कोरोना वायरस को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों पर सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। भारत में बीते 14 दिनों से रह रहे ऑस्ट्रेलिया के नागरिक फिलहाल अपने देश के लिए वापस नहीं लौट सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया सरकार के एक आदेश के मुताबिक सरकार ने भारत में बीत 14 दिनों से रह रहे अपने नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है और यदि कोई नागरिक देश में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं उसे जेल भी हो सकती है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया सरकार के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

travelers

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार भारत से ऑस्ट्रेलिया वापस लौटने के कृत्य को आपराधिक श्रेणी में डाला है। ऑस्ट्रेलिया सरकार में स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि इस बाबत पाबंदियां 3 मई से लागू हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगेगा और उन्हें 5 साल तक की सजा भी हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस प्रतिबंध पर 15 मई को दोबारा विचार करेगी। ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम भारत और भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के साथ हैं।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के इस निर्णय को लेकर भारत में अपने परिवार के साथ भारत आए ऑस्ट्रेलियाई सर्जन नीला जानकीरामन ने कहा कि भारत से ऑस्ट्रेलिया लौट रहे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों का अपराधीकरण करने का निर्णय असम्मानजनक और अत्यधिक दंडात्मक है।

यह भी पढ़ें: बिहार: सिवान से सांसद रहे राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना से जान गई, दिल्ली में भर्ती थे

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई इसे एक नस्लवादी नीति के रूप में देख रहे हैं। क्योंकि हमारे साथ अन्य देशों के लोगों की तुलना में अलग व्यवहार किया जा रहा है, जोकि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा की तरह ही कोरोना की लहर का सामना कर रहे हैं।

वहीं, मानवाधिकार समूहों ने भी सरकार के इस फैसले पर आक्रोश जताया है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को दंड देने के बजाय अपने क्वारंटीन सिस्टम में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए। बीते मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत आने वाली सीधी उड़ानों पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। अधिकारियों ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार के इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया के उन 9 हजार नागरिकों पर असर पड़ेगा जो भारत में फंसे हुए हैं और जिनमें से 650 की हालत स्थिर है। ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना वायरस के 29,800 मामले सामने आए हैं और 910 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+