अमेरिका के शिकागो में भारतीय स्टूडेंट को मारी गोली
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीयों पर हमले जारी है। हैदराबाद का रहने वाले मोहम्मद अकबर को अमेरिका के शिकागो में गोली मार दी। बताया जा रहा है किसी पार्किंग विवाद को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद बदमाशों ने अकबर को गोली मार दी। अमेरिका में पिछले 10 दिन में यह दूसरी घटना है, जब किसी भारतीय पर हमला हुआ है। इससे पहले भी एक भारतीय को लूट कर उसे गोली मार दी थी।

शिकागो के पास अल्बेनी पार्क में पार्किंग को लेकर हुई बहस में अकबर को गोली मार दी गई, जिसके बाद उसे वहां के प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। अकबर की स्थिति नाजूक बताई जा रही है। मोहम्मद अकबर अपनी हाईर स्टडी के लिए अमेरिका गया था।
हाल ही में अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में लूटपाट के दौरान 21 वर्षीय संदीप सिंह की उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरींदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से फोन पर बात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications