अफगानिस्तान लाघमैन प्रांत में आतंकी हमला, 6 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के लाघमैन प्रांत में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। टोलो न्यूज के मुताबिक, अफगानिस्तान के लाघमैन प्रांत के कारघाई में हमला हुआ है। यह हमला आज सुबह 11 बजे हुआ था। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानिस्तान लाघमैन प्रांत में आतंकी हमला, 6 की मौत

टोलो न्यूज के मुताबिक, इस हमले में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टी की गई है। बता दें कि अफगानिस्तान से अमेरिका ने अपनी सेना को वापस बुलाने का फैसला किया है। अफगानिस्तान में यह हमला उस वक्त हुआ है, जब अफगान तालिबान ने बातचीत के टेबल पर आने और अमेरिका से वार्ता करने की सहमती जताई है। पाकिस्तान में तालिबान से वार्ता होनी थी, लेकिन अचानक उसे कैंसिल कर दिया गया।

बता दें कि अफगानिस्तान भी कई बार पाकिस्तान पर आतंकी हमलों के लिए दोषी ठहराता आया है। पिछले सप्ताह गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान में संचालित जैश ने जिम्मेदारी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+