क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अमेरिका: कैलिफोर्निया के सैन जोस रेल यार्ड में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

Google Oneindia News

सैन जोस, मई 27: अमेरिका में एक बार फिर से गोलबारी की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैलिफोर्निया के सैन जोस रेल यार्ड में बुधवार को गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना सैन जोस शहर के उत्तर में वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी यार्ड में बुधवार सुबह हुई। हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाला शूटर भी पुलिस ने मार गिराया है।

At least 8 are dead after a shooting in San Jose, California.

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना अमेरिकी समय के अनुसार सुबह करीब 6.15 बजे हुई। जब रेल यार्ड में कुछ लोग काम कर रहे थे। अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। लोग जान बचाने के लिए भागे। लेकिन, कुछ फायरिंग की चपेट में आ गए। कुल लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, कई घायलों ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना के बाद यहां लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड कर दी गई।

सांता क्लारा काउंटी शैरिफ के डिप्टी रशेल डेविस ने कहा, घटना में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए गए हैं। हमलावर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे मार गिराया गया। मारे गए ज्यादातर लोग ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी हैं। ये सुबह के वक्त ड्यूटी खत्म करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे। घटना के वक्त नया स्टाफ भी ड्यूटी पर पहुंचा था।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक और भारतीय को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अरुण वेंकटरमन बने डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स के DGराष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक और भारतीय को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अरुण वेंकटरमन बने डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स के DG

पुलिस ने बताया कि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या शूटर वहीं का एक कर्मचारी था। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि शूटर कैसे मारा गया और किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया। सैन जोस सिलिकॉन वैली का एक टेक हब है जहां करीब दस लाख लोग रहते हैं।

Comments
English summary
At least 8 are dead after a shooting in San Jose, California.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X