पाकिस्तान मिलिट्री पर आतंकियों ने किया अटैक, तीन जवानों की मौत
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तानी बॉर्डर पर सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने हमला कर तीन सैनिकों को मार दिया। पाकिस्तान मिलिट्री के मुताबिक, अफगानिस्तान की तरफ से आतंकियों के एक ग्रुप ने निर्माणाधीन सुरक्षा चौकी पर सीमा पार करते हुए हमला कर दिया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ ने पांच आतंकियों के मरने की भी पुष्टी की गई है।

पाक सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर मोहमंद एजेंसी स्थित सुरक्षा चौकी पर हमला हुआ।
अफगानिस्तान की सीमा पर पाकिस्तान पिछले एक साल से अपनी चौकियों का निर्माण कर रहा है। अपनी सीमा पर पाकिस्तानी कंस्ट्रक्शन को लेकर अफगानिस्तान कई बार आपत्ती जता चुका है। पाकिस्तान मिलिट्री के अनुसार, अफगानिस्तान की तरफ से आए आतंकियों से हुई इस मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हुए हैं। वहीं, इस मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया गया है और 11 अन्य घायल हुए हैं।
पाकिस्तान मिलिट्री के मीडिया विंग ने कहा कि अफगानिस्तान की कमजोर आर्मी के चलते पाक आर्मी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर अमेरिका लगातार दबाव डाल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications