ऑस्ट्रेलिया में 'सबसे बड़ा' आतंकी हमला, हनुक्का उत्सव मना रहे यहूदियों पर फायरिंग, 10 लोगों की मौत
Australia Bondi Beach Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर यहूदियों के त्योहार हनुक्का मना रहे लोगों को निशाना बनाकर दो हमलावरों ने गोलीबारी की है, जिसमें कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह भयावह घटना रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर हुई, जहां काले कपड़े पहने दो हमलावरों ने हाई पावर हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की।
पुलिस ने एक हमलावर को गोली मार दी और दूसरे को पकड़ लिया है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने इसे 'दिल दहलाने वाला' बताया और लोगों से शांत रहने की अपील की है।

अब तक 10 लोगों की मौत
सिडनी में यहूदी समुदाय हनुक्का का त्योहार मना रहा था, जो 14 दिसंबर से शुरू हुआ है। बॉन्डी बीच पर उत्सव के दौरान हुई इस गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया वीडियो में लोग दहशत में रेत पर दौड़ते और चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाते दिखे, जबकि पास में गोलियों की तेज आवाजें आ रही थीं। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों ने लगभग 50 गोलियों की आवाजें सुनी थीं, जिससे हमले की भयावहता का पता चलता है।
ये भी पढ़ें: Australia: स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा तो खालिस्तानियों को लगी मिर्ची, किया उत्पात तो झड़प होते-होते बची
हमलावरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हमले के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। एक हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही गोली मार दी, जबकि दूसरे हमलावर को पकड़ा गया। फिलहाल दोनों ही पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने और न्यू साउथ वेल्स पुलिस द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करने का आग्रह किया है। इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
ये भी पढ़ें: Australia और Iran में क्यों मचा बवाल? ईरानी राजदूत को 7 दिनों में देश छोड़ने का आदेश
प्रधानमंत्री अल्बनीज ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने इस आतंकी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे 'बेहद भयावह और दिल दहला देने वाला' बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और इमरजेंसी स्टाफ मौके पर मौजूद हैं और प्रभावित लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पीएम अल्बनीज ने कमिश्नर और न्यू साउथ वेल्स के गवर्नर से बात की है और आश्वासन दिया है कि जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, वह लोगों को अपडेट देते रहेंगे।
हनुक्का और यहूदी समुदाय
हनुक्का यहूदियों के लिए रोशनी और चमत्कार का त्योहार है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, मेलबर्न और गोल्ड कोस्ट जैसी जगहों पर यहूदी समुदाय बड़े उत्साह से मनाता है। ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों की एक मजबूत कम्युनिटी है जो पारंपरिक तरीकों से इस त्योहार को पार्कों और सिटी सेंटर्स में मनाती है। इस भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान और एक धार्मिक त्योहार के दौरान हुए हमले को स्पष्ट रूप से यहूदी विरोधी (Anti-Semitic) हमले के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Australia में पढ़ाई का रास्ता अब आसान! Justin Langer बने NiviCap के ब्रांड एंबेसडर












Click it and Unblock the Notifications