Australia में पढ़ाई का रास्ता अब आसान! Justin Langer बने NiviCap के ब्रांड एंबेसडर

Australia, Justin Langer: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा यात्रा को आसान, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुलभ बनाने के लिए निवीकैप (Nivicap) नाम का एक नया डिजिटल सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। इसका विज़न फास्ट. फेयर. फैमिली अप्रूव्ड, ऑस्ट्रेलियाई शैक्षणिक सपने, बिना किसी आर्थिक बाधा के पूरा करने का है।

भारतीय छात्रों की पसंदीदा जगह है ऑस्ट्रेलिया (Australia, Justin Langer)

विश्व-स्तरीय शिक्षा और बेहतर पोस्ट-स्टडी वर्क अवसरों के कारण ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों के लिए पसंदीदा मंज़िल बना हुआ है। इसी बढ़ती मांग और प्रक्रिया की जटिलता को देखते हुए, निवीकैप ने भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों के छात्रों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। इस पहल की शुरुआत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कोच, जस्टिन लैंगर, को निवीकैप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

NiviCap 1

यह साझेदारी ऑस्ट्रेलिया-भारत के मजबूत शैक्षणिक संबंधों को और गहराई प्रदान करती है, जिसे ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश संवर्द्धन एजेंसी ऑस्ट्रेड का समर्थन भी प्राप्त है। जस्टिन लैंगर ने ब्रांड से जुड़ने पर कहा कि एक पिता और कोच के रूप में, मैं जानता हूं कि घर से दूर बड़े सपने पूरे करने जा रहे बच्चों और उनके माता-पिता के मन में कैसी भावनाएं होती हैं। निवीकैप एक भरोसेमंद कोच की तरह है, जो छात्रों को आत्मविश्वास देता है और माता-पिता को आश्वासन।

क्या है निवीकैप?

ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी फिनटेक ब्रांड ज़िकसु (Ziksu) के संस्थापक द्वारा विकसित, निवीकैप एक व्यापक, सुरक्षित और पारदर्शी नॉन-बैंकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह छात्रों और अभिभावकों को शुरू से अंत तक सहायता प्रदान करता है, जिसमें शामिल हैं। लोन डिस्कवरी और आवेदन: एजुकेशन लोन की खोज और आवेदन को आसान बनाना। जैसे
विदेशी मुद्रा से संबंधित प्रक्रिया में सहायता करना। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भी मदद करना।

निवीकैप के संस्थापक, कार्तिक श्रीनिवासन ने अपनी व्यक्तिगत यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म केवल एक डिजिटल समाधान नहीं, बल्कि सपनों और उपलब्धि के बीच एक पुल है। यह देखते हुए कि भारत अब ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है (2025 में लगभग 1,37,703 भारतीय छात्रों ने अध्ययन किया), निवीकैप का लक्ष्य इन छात्रों के लिए यात्रा को सरल बनाना है। पहले चरण में, प्लेटफॉर्म ने एजुकेशन लोन की सुविधा शुरू की है। आने वाले महीनों में इसमें फ़ॉरेक्स सेवाएं और ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद की सहायता भी जोड़ी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+