सुनीता विलियम्स-पीएम नरेंद्र मोदी की नई फैन
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चौथी बार अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे तो वह सबसे पहले आर्लिंगटन सेमेट्री पहुंचे। पीएम मोदी इसके बाद स्पेश शटल कोलंबिया के मेमोरियल भी गए। यहां पर पीएम मोदी ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके पिता से मुलाकात की।

पीएम का इनवाइट एक सम्मान
पीएम मोदी ने विलियम्स को भारत आने के लिए इनवाइट किया। इस पर जब विलियम्स से पूछा गया तो उनका जवाब था कि पीएम मोदी ने सबसे पहले उनके पिता से बात की। लेकिन पीएम ने उन्हें भारत आने का आमंत्रण दिया है। नास की असिस्टेंट डायरेक्टर विलियम्स का कहना है कि पीएम मोदी का सम्मान उनके लिए एक सम्मान की बात है। विलियम्स ने कहा कि अमेरिका, भारत के साथ अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने के लिए इच्छुक है।
कल्पना चावला को बताया अच्छी दोस्त
पीएम मोदी ने कल्पना चावला को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारवालों से मुलाकात भी की। विलियम्स पीएम मोदी की इस बात से काफी भावुक हो गईं और उन्होंने इसे एक महान पल करार दिया। विलियम्स ने कहा कि कल्पना चावला एक महान अंतरिक्ष यात्री थीं और साथ ही साथ उनकी काफी अच्छी दोस्त भी थीं।












Click it and Unblock the Notifications