चांद पर मिली 50 साल पुरानी गोल्फ गेंद, जानिए इस ऐतिहासिक घटना के पीछे की दिलचस्प कहानी

Golf Ball Found on the Moon: आपको जानकर हैरानी होगी कि चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों ने सिर्फ कदम नहीं रखा है, बल्कि वहां की सतह पर गोल्फ भी खेला जा चुका है। आज ही के दिन यानी 6 फरवरी 1971 को अपोलो-14 के चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद अंतरिक्षयात्री एलन शेफर्ड ने चंद्रमा की सतह पर गोल्फ की 2 गेंदों को हिट किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस घटना के करीब 50 साल बाद अब नासा के वैज्ञानिकों ने उन्हीं गोल्फ की गेंदों को खोज निकालने का दावा किया है।

50 साल पहले चांद पर खेला गया था गोल्फ

50 साल पहले चांद पर खेला गया था गोल्फ

इस ऐतिहासिक घटना को याद करते हुए अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर चंद्रमा की सतह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। NASA History Office ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई फोटो में उन गेंदों की लोकेशन के बारे में बताया गया है, जिसे 50 साल पहले अंतरिक्षयात्री एलन शेफर्ड ने अपने गोल्फ स्टिक से हिट किया था। बॉल के लोकेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

चांद की सतह पर मिली गेंद की लोकेशन

चांद की सतह पर मिली गेंद की लोकेशन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रमा की सतह पर गेंद से सही स्थान का पता इमेजिंग विशेषज्ञ एंडी सॉन्डर्स ने खोज निकाला है। इमेजिंग विशेषज्ञ एंडी सॉन्डर्स ने यह 31 जनवरी 1971 को लॉन्च किए गए नासा के 8वें मून मिशन अपोलो-14 की तस्वीरों से पता लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने यह भी पता लगाया है कि गेंद ने हिट किए जाने के बाद कितनी दूरी का सफर तय किया था। पहली गेंद 24 गज दूर जबकि दूसरी गेंद 40 गज दूर जाकर गिरी थी।

गोल्फ खेलने के पीछे दिलचस्प कहानी

गोल्फ खेलने के पीछे दिलचस्प कहानी

आपको बता दें कि नासा के अपोलो-14 मून मिशन पर एलन शेफर्ड, स्टुअर्ट रूसा और एडगर मिशेल ने चांद की सैर की थी। इस मिशन को 31 जनवरी 1971 लॉन्च किया गया था और इसके हफ्तेभर बाद अपोलो-14 ने 6 फरवरी, 1971 को चांद की सतह पर लैंडिंग की थी। चांद पर गोल्फ खेलने के बीचे एक दिलचस्प कहानी है। बताया जा है कि अंतरिक्षयात्री एलन शेफर्ड गोल्फर थे और वह गोल्फ स्टिक और गोल्फ की बॉल को अपने स्पेस सूट में छिपाकर ले गए थे।

धरती पर लाए थे चांद की 42 किलो मिट्टी

धरती पर लाए थे चांद की 42 किलो मिट्टी

चांद की सतह पर अपना काम खत्म करने के बाद एलन शेफर्ड ने वहां गोल्फ खेला और दो बॉल्स को हिट किया। इसके साथ ही शेफर्ड चंद्रमा की जमीन पर गोल्फ खेलने वाले पहले व्यक्ति और अंतरिक्षयात्री बन गए। नासा का यह मिशन 9 दिन 2 मिनट का था, शेफर्ड और एडगर ने चांद की सतह पर 9 घटें 24 मिनट बिताए। जानकारी के मुताबिक इस मिशन के दौरान अंतरिक्षयात्री अपने साथ 450 करोड़ साल पुराना क्रिस्टेलाइन रॉक का नमूना और 42 किलो मिट्टी लेकर आए थे।

यह भी पढ़ें: आसमान में 150 साल से चल रही आतिशबाजी की अद्भुद तस्वीर आई सामने, नासा बोला-स्लो मोशन शो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+