एस्ट्राजेनेका ने कहा, समीक्षा के दौरान नहीं मिले वैक्सीन से रक्त का थक्का जमने जैसे कोई प्रमाण

रक्त का थक्का जमने जैसी शिकायतें सामने आने के बाद कई देशों में लगी पाबंदी को लेकर फार्मास्यूटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि उसे अपनी वैक्सीन में ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

लंदन। रक्त का थक्का जमने जैसी शिकायतें सामने आने के बाद कई देशों में लगी पाबंदी को लेकर फार्मास्यूटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि उसे अपनी वैक्सीन में ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। कंपनी ने रविवार को कहा कि अपने कोविड-19 टीके (एस्ट्राजेनेका वैक्सीन) के सुरक्षा डेटा की समीक्षा के दौरान उन्हें रक्त के थक्कों के बढ़ते जोखिम का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

AstraZeneca

कंपनी ने कहा कि उसने इस समीक्षा में ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में टीकाकरण किए गए 17 लाख लोगों को शामिल किया। मालूम हो कि कुछ देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के कारण व्यक्तियों में रक्त का थक्का जमने को लेकर इस टीके के इस्तेमाल को निलंबित कर दिया था। कंपनी ने कहा कि उसने बेहद बारीकी से यह समीक्षा की और उसे किसी भी उम्र के व्यक्ति, किसी भी लिंग और समूह में रक्ता का थक्का जमने जैसे कोई प्रमाण नहीं मिले।

यह भी पढ़ें: गौहर खान ने किया कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, BMC ने दर्ज कराई FIR

गौरतलब है कि आयरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड्स जैसे देशों ने रक्त का थक्का जमने जैसी शिकायतों के बाद एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी थी। वहीं ऑस्ट्रिया ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन देने के बाद रक्त का थक्का जमने से हुए एक व्यक्ति की मौत के बाद इसका उपयोग बंद कर दिया था।

कंपनी ने कहा है कि इस बात के कोई साक्ष्य सामने नहीं आए हैं कि रक्त का थक्का जमने जैसी घटनाएं हमारी वैक्सीन से हुए है या नहीं। आपको बता दें कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से बनाया गया है। यूरोपीय संघ और कई देशों ने इसके इस्तेमाल को अपने यहां अनुमति दी है लेकिन अमेरिकी नियामकों ने अभी इसे अपने यहां इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+