प्रेमी के साथ बांग्लादेश में मिली असम से गायब हुई लड़की, मौसमी से बनी फातिमा

नई दिल्ली। असम के करीमगंज से 25 दिन पहले गाायब हु़ई युवती को बांग्लादेश पुलिस ने बुधवार को ढाका से गिरफ्तार किया है। लड़की के माता-पिता ने उसके अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। वहीं अब सामने आया है कि लड़की अपने बांग्लादेशी प्रेमी से शादी करने के लिए गैर-कानूनी तरीके से बांग्लादेश में पहुंच गई और उससे शादी कर ली। बांग्लादेश पुलिस ने अवैध रूप से देश में प्रवेश के आरोप में लड़की को गिरफ्तार किया है।

असम पुलिस ने दी जानकारी

असम पुलिस ने दी जानकारी

करीमगंज के पुलिस ने बताया है कि मौसमी दास 12 मार्च को गायब हो गई थी। परिजनों ने तलाश के बाद उसके अपहरण की बात कहते हुए मामला दर्ज कराया था। बुधवार को उन्हें पता चला कि लड़की को बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंत्रालय से संपर्क साध लड़की को भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

 धर्म बदलकर कर ली है शादी

धर्म बदलकर कर ली है शादी

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक पुलिस थाने से एक वीडियो सामने आई थी। जिसमें एक लड़की अपनी मर्जी से भारत से आने की बात कह रही है। करीमगंज पुलिस ने पाया कि ये लड़की वही है जिसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। वो बांग्लादेश से आए एक साड़ी विक्रेता के साथ प्रेम के बाद वहां आ गई।

 मौसमी बनी जन्नत

मौसमी बनी जन्नत

साड़ी बेचने असम आए नुमान जफर बादशाह से वो करीमगंज में मिली और प्यार के बाद 13 मार्च को त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश पहुंचे। ढाका जाकर उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया और प्रेमी से शादी कर ली। लड़की ने अपना नाम भी फातिमा जन्नत रख लिया है। पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रकिया के तहत लड़की को वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+