अमेरिका ने अरविंद केजरीवाल को माना भारत का सबसे खतरनाक शख्स!

अखबार में लिखा गया है कि तीन साल पहले बहुत कम लोगों ने नेताओं की पोशाक कुरता पायजामे की जगह पैंट शर्ट पहनने वाले केजरीवाल का नाम सुना था। 49 दिनों तक दिल्ली की सरकार चलाने वाले 45 वर्षीय केजरीवाल अब सरकारी कामकाज से मुक्त होकर लोकसभा चुनाव में खुलकर कूद पड़े हैं। ये बात अलग है कि राजनीतिक जानकार ऐसा मान रहे हैं कि 543 सीटों में से केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मुश्किल से 10 सीट ही जीत पाएगी। मगर ध्यान देने वाली बात ये है केजरीवाल पहले भी राजनीति में बड़ा उलटफेर कर चुके हैं।
निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल में नीतिगत फैसलों में ढिलाई की वजह से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर बेहद खराब असर पड़ा है। एक तरह जहां आईएमएफ ने 2014 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की बढ़त 4.4 फीसदी बताई है, जबकि 2011 में यह दर ऐतिहासिक 10 फीसदी रही है। ऐसे में क्या देश ऐसे करिश्माई व्यक्ति के लिए तैयार है जो लोकलुभावन नीतियों पर चलता हो और विदेशी निवेशकों को शोषक और उद्योगपतियों को चोर बताता हो।
दरअसल केजरीवाल पुराने चलन के ऐसे अड़ियल शख्स हैं जिनके विचार संसद में नहीं म्यूजियम में रखने के लायक हैं। कभी अन्ना हजारे के सहयोगी रहे और खुद को हनुमान बताने वाले केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को आजादी की दूसरी जंग कहते हैं। शायद यही वजह है कि केजरीवाल के लोग आम आदमी लिखी टोपी पहनते हैं।
केजरीवाल की लिखी पतली सी किताब का नाम सुराज है, जो महात्मा गांधी की हिंद सुराज से मेल खाती है। 18 महीने पहले अपने गठन के बाद से आम आदमी पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता हो चुके हैं। 31 देशों में केजरीवाल के संगठन से जुड़े लोग मौजूद हैं। शायद यही वजह है कि केजरीवाल लोगों को रोमांचित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications