Article 370 पर भारत को घेरने के लिए दर-दर भटक रहा पाकिस्तान, पाक विदेश मंत्री चीन रवाना
नई दिल्ली। कश्मीर में आर्टिकल खत्म होने के बाद बौखलाया पाकिस्तान भारत को घेरने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पाकिस्तान लगातार तमाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर के मुद्दे को उठा रहा है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। अब पाकिस्तान अपने सबसे करीबी मित्र चीन के पास पहुंचा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन के बीजिंग के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वह चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अन्य चीनी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले शाम महमूद कुरैशी ने यूएनएससी को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि भारत ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म करके यूएनएससी के प्रस्ताव का उल्लंघन किया था। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यूएनएससी की अध्यक्ष जोआना रोनेका से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। बहरहाल पाकिस्तान जिस तरह से बौखलाहट में कदम उठा रहा है, उसके बाद उसे लगातार हताशा का सामना करा पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की अपील की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
बता दें कि आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। सरकार के फैसले को पाकिस्तान ने सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि वह इसके खिलाफ सभी संभव विकल्प की तलाश करेगा। इसी के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध तोड़ लिए और कई विमानों के रूट पर भी प्रतिबंध लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications