'चार्ली होबदो' के कार्टून छापने वाले जर्मन अखबार पर हमला

नयी दिल्ली। पहले पेरिस का चार्ली हेबदो मेगजीन और अब जर्मनी का हैम्बरगर मॉर्गन पोस्ट अखबार। आतंकवादियों ने मीडिया पर एक के बाद एक हमला किया है। पेरिस में मैगजीन पर आतंकी हमले के चार दिन बाद जर्मनी के एक प्रमुख अखबार 'हैम्बरगर मॉर्गन पोस्ट' पर भी हमला हुआ है।हलांकि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई है।

paris attack

हमलावरों ने अखबार के प्रिटिंग प्रेस पर हमला किया है। जर्मनी के इस अखबार ने चार्ली हेबदो मैगजीन में छपे पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून को छापा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से हमलावरों ने जर्मनी के इस अखबार को अपना निशाना बनाया। जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में हुए इस हमले में दो हमलावरों को हिरासत में लिया गया है।

हैम्बरगर मॉर्गन पोस्ट ने टि्वटर पर इस हमले की जानकारी देते हुए लिखा कि यह सच है कि हमारे अखबार पर हमला हुआ है। हमले में किसी की मौत नहीं हुई है। ट्वीट में इस बात की भी जानकारी दी गई कि हमले के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+