अर्नब गोस्वामी की लीक व्हाट्सऐप चैट में बालाकोट के जिक्र पर इमरान खान ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात
अर्नब गोस्वामी की लीक व्हाट्ऐप चैट में बालाकोट के जिक्र पर इमरान खान ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात
नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्न गोस्वामी (Arnab Goswami) और टेलीविजन रेटिंग एजेंसी BARC के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता की व्हाट्सऐप चैट को लेकर पाक पीएम इमरान खान का भी बयान आया है। इमरान खान ने अर्नब के चैट में बालाकोट का जिक्र होने को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैंने 2019 में ही कहा था जो कि एक बार फिर सामने आया है। भारत की मोदी सरकार आतंक को बढ़ावा दे रही है ताकि वो चुनाव में इसका फायदा ले सके।

Recommended Video
इमरान खान ने कहा है, मोदी सरकार ने चुनावी फायदे के लिए बालाकोट को अंजाम दिया। मैंने 2019 में ही संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने भाषण में ये कहा था। इस मामले से मोदी सरकार और भारतीय मीडिया के बीच एक गंदे रिश्ते का भी पता चलता है जो परमाणु हथियारों से लैस इस क्षेत्र को संघर्ष की आग में झोंकना चाहता है। मोदी सरकार फांसीवादी रवैया अपना रही है और उनकी सरकार इसका खुलासा करती रहेगी। इमरान ने दुनिया से मांग की है कि भारत के सैन्य एजेंडे को रोका जाए नहीं तो उपमहाद्वीप मुश्किल में आ जाएगा। इससे पहले पाकिस्तानी के विदेश मंत्रालय ने अर्नब गोस्वामी के चैट को लेकर कहा था कि ये भारत के भयावह सोच को उजागर कर दिया है।

अर्नब गोस्वामी और ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता के बीच हुई कथित व्हाट्सऐप चैट लीक हुई है। ये व्हाट्सऐप चैट 23 फरवरी, 2019 की हैं। इससे पता चलता है कि अर्नब को पहले से पता था कि भारतीय सेना का बालाकोट में स्ट्राइक का प्लान है।
इस चैट को लेकर भारत में भी विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं। विपक्ष भाजपा पर आरोप लगा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया है। विपक्ष ने सरकार पर अर्नब के साथ साठगांठ के भी आरोप लगाए हैं। विपक्ष सवाल कर रहा है कि इतनी बड़ी बात आखिर अर्नब को पहले कैसे पता चली।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications