इजिप्ट में दुनिया की सबसे पुरानी बीयर फैक्ट्री की खोज, ‘मंदिरों के शहर’ में थी 5000 साल पुरानी बीयर फैक्ट्री

विश्व के प्राचीनतम बीयर फैक्ट्री की खोज इजिप्ट में की गई है। पुरातत्वविदों को बीयर फैट्री के साथ कई और महत्वपूर्ण खोज हाथ लगे हैं।

कायरो/इजिप्ट: दुनिया की सबसे पुरानी बीयर फैक्ट्री का पता चल गया है और वो इजिप्ट में थी। अमेरिका और इजिप्ट के पुरातत्वविदों ने दुनिया के सबसे पुराने और ज्ञात बीयर फैक्ट्री की खोज इजिप्ट में की है। वैज्ञानिकों ने बीयर फैक्ट्री की खोज के बाद बताया है कि ये बीयर फैक्ट्री करीब 3150BC से 2613BC के बीच इजिप्ट में थी।

BEER FACTORY

3200 साल पुरानी बीयर फैक्ट्री की खोज

अमेरिका और इजिप्ट के ऑर्कियोलॉजिस्ट ने संयुक्त खोज के दौरान दावा किया है कि इजिप्ट में जिस बीयर फैक्ट्री का पता चला है, वो अबतक की सबसे पुरानी बीयर की फैक्ट्री हो सकती है। सुप्रीम काउंसिल ऑफ एंटीक्वीटिज के सेक्रेटरी जनरल मुस्तफा वजीरी के मुताबिक बीयर की ये प्राचीनतम फैक्ट्री इजिप्ट के प्राचीनतम शहर अबाइडौस (Abydos) में खुदाई के दौरान मिली है। मुस्तफा वजीरी के मुताबिक बीयर की ये फैक्ट्री नील नदी के दक्षिणी हिस्से में मौजूद रेगिस्तान में कायरो शहर से करीब 450 किलोमीटर की दूरी पर मिली है। मुस्तफा वजीरी के मुताबिक, बीयर की ये फैक्ट्री किंग नार्मर (King Narmer) के वक्त की हो सकती है, जिन्हें प्राचीन इजिप्ट के निर्माण का श्रेय दिया जाता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बीयर फैक्ट्री का निर्माण 3150BC से 2613BC के बीच हुआ होगा।

BEER FACTORY

कैसी थी विश्व की प्राचीनतम बीयर फैक्ट्री

मुस्तफा वजीरी के मुताबिक, खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को आठ काफी बड़े बड़े बीयर बनाने के यूनिट्स मिले हैं। एक यूनिट की लंबाई करीब 65 फीट और चौड़ाई करीब 8 फीट के आसपास है। एक यूनिट में बीयर के मिक्सचर को बनाने और उसे पानी के साथ खौलाने के लिए 40 बेसिन का इस्तेमाल किया जाता था। इस खोज में को-डायरेक्टर रहे इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के डॉ. मैथ्यू एडम्स के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि प्राचीन इजिप्ट में राजशाही संस्कारों के लिए बीयर की फैक्ट्री का निर्माण किया गया होगा। उन्होंने बताया कि बीयर फैक्ट्री का निर्माण उस इलाके में किया गया है, शायद जहां बलि प्रथा को अंजाम दिया जाता था और उस वक्त हो सकता है बीयर सेवन किया जाता हो।

इससे पहले ब्रिटिश ऑर्कियोलॉजिस्ट ने 1900 ईस्वी में इस बीयर फैक्ट्री का उल्लेख अपनी किताब में किया था लेकिन वो इस प्राचीनतम बीयर फैक्ट्री की सटीक लोकेशन बताने में असमर्थ रहे थे। इजिप्ट के अबाइडौस शहर को प्राचीनतम मंदिरों और पुरातत्व खोजों के लिए जाना जाता है। इस शहर में पुरातत्वविदों को अकसर प्राचीनतम चीजें हाथ लगती रहती हैं। यहां कई ऐसे मंदिर मिल चुके हैं, जिससे इजिप्ट की प्राचीनतम जीवनशैली के बारे में भी पता चलता है। एक वक्त ये शहर पर्यटकों से गुलजार रहता था मगर 2011 के बाद राजनीतिक उथलपुथल के चलते इस शहर की काफी दुर्दशा हुई।

https://hindi.oneindia.com/photos/these-5-destinations-are-best-for-celebrating-valentines-day-59496.html#photos-2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+