कश्मीर में जन्नत बसता है... जी20 सम्मेलन में पहुंचे अरब इंफ्लुएंसर ने वीडियो बनाकर पाकिस्तान को मिर्ची लगाई
जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन इस साल सितंबर महीने में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाला है, जिसमें पुतिन, शी जिनपिंग, जो बाइडेन समेत दुनियाभर के प्रभावशाली नेता शिरकत करेंगे।

G20 Summit kashmir: भारत इस साल जी20 ग्रुप की अध्यक्षता कर रहा है और जी20 के अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन भारत के अलग अलग शहरों में हो रहे हैं।
वहीं, आज से जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भी जी20 का टूरिज्म कार्यक्रम हो रहा है, जिसको लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और पाकिस्तान का समर्थन करते हुए चीन इसमें हिस्सा नहीं ले रहा है। हालांकि, भारत ने चीन के शामिल नहीं होने को काफी हल्के में लिया है और साफ कर दिया है, कि भारत ये कार्यक्रम अपने देश में कहीं भी कर सकता है।
पाकिस्तान की तरफ से लगातार जहरीली बयानबाजी की जा रही है और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो तो पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर तक पहुंच गये।
लेकिन, एक अरबी इंफ्लुएंसर ने श्रीनगर पहुंचकर एक वीडियो में जो कुछ कहा है, वो पाकिस्तान, चीन और तुर्की जैसे देशों को मिर्ची लगाने के लिए काफी है।
अरब इंफ्लुएंसर के वीडियो में क्या है?
अरब इंफ्लुएंसर अमजद ताहा ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट किया है और अपने प्रशंसकों को चिढ़ाते हुए कहा है, कि यह स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया नहीं, बल्कि कश्मीर है, जहां G20 का सम्मेलन होगा।
अमजद ताहा के इस वीडियो से पाकिस्तान के मुंह में मिर्ची लग गई है, क्योंकि वो लगातार कश्मीर पर अरब देशों का साथ मांगता है। लेकिन, पाकिस्तान के लिए दिक्कत ये है, कि ज्यादातर अरब देशों के नागरिक अब पाकिस्तान से नफरत करने लगे हैं और ऐसा कई बार देखने को मिला है।
जब पिछले साल टी20 वर्ल्डकप में भारत ने आखिरी ओवर में पाकिस्तान को हराया था, उस वक्त भी यूएई के लोगों को स्टेडियम में भारत की जीत पर खुशी से उछलते हुए देखा गया था। अरब देश के लोगों का मानना है, कि पाकिस्तान के लोगों में नफरत कूट-कूटकर भरी है और पाकिस्तान एक मौकापरस्त देश है।
यही वजह है, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात, धीरे धीरे पाकिस्तान से दूर जाने लगे हैं और भारत के काफी करीब आ चुके हैं।
वीडियो से पाकिस्तान को लगी मिर्ची
श्रीनगर में 22 मई से 24 मई तक होने वाली जी20 बैठक से पहले, कश्मीर की सुंदरता को "पृथ्वी पर स्वर्ग" के रूप में वर्णित करते हुए, अरब इंफ्लुएंसर ने कहा, कि इस जगह ने पृथ्वी की रक्षा की है और जलवायु परिवर्तन का जवाब, ये जगह दे सकता है।
उन्होंने अपने वीडियो ब्लॉग में कहा है, कि ""यह स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया नहीं है। यह भारत है, और यह कश्मीर है, जहां G20 सम्मेलन होगा। इसे 'पृथ्वी का स्वर्ग' कहा जाता है, एक ऐसा स्थान जिसने पृथ्वी को संरक्षित किया है और जलवायु परिवर्तन का समाधान हो सकता है"।
कश्मीर की धरती से अमजद ताहा ने शनिवार को ट्वीट किया, कि "हम देख रहे हैं, कि कश्मीर में मुस्लिम, हिंदू, सिख और ईसाई सभी शांति से रह रहे हैं और भविष्य के लिए ग्लोबल इनोवेशन और विकास में योगदान देते हुए, अपनी विविध संस्कृति का आनंद ले रहे हैं"।
कश्मीर... धरती का स्वर्ग.. भारत का हिस्सा
Recommended Video

कश्मीर यह सुनिश्चित करता है, कि अशांति और हिंसा के बावजूद, इसकी सरासर सुंदरता लोगों को मंत्रमुग्ध करती है और आज भी प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो के शब्दों को अर्थ देती है, "गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त/ हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त। (यदि पृथ्वी पर कहीं स्वर्ग है, तो वह यहीं है, यहीं है।)"
भारत की अध्यक्षता में, तीसरी G20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक 22-24 मई से जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज से शुरू हो गई है, जिसमें चीन हिस्सा नहीं ले रहा है। चीन ने पाकिस्तान का पक्ष लिया है और वो इस बैठक में हिस्सा नहीं ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications