Apple के फाउंडर Steve Jobs की 50 साल पुरानी लेदर सैंडल होने जा रही नीलाम, कीमत उड़ा देगी होश
Steve Jobs's Sandal Auction: मशहूर हस्तियों से जुड़ी चीजों को लोग अपने पास पसंद करते हैं। ऐसे ही अब एपल कंपनी के को- फाउंडर (Apple co-founder) स्टीवन पॉल जॉब्स (Steven Paul Jobs) की 50 साल पुरानी लेदर की सैंडल की नीलाम होने जा रही है। जिसकी कीमत सुनकर हर किसी के बस का इसे खरीदना नहीं होगा। 11 नवंबर से शुरू होकर यह ऑक्शन 13 नवंबर तक चलने की उम्मीद है।

2011 को 56 वर्ष की आयु में हुआ था निधन
दरअसल, 2003 में स्टीव जॉब्स (steve jobs )को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था, जिसके बाद 5 अक्टूबर, 2011 को 56 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनकी नौकरी के लिए दिया हुआ एप्लिकेशन लेटर हो या उनका इस्तेमाल किया गया कंप्यूटर तक उनसे जुड़ी बहुत सी चीजें नीलामी हो चुकी है। वहीं अब जॉब्स की पहनी हुई सैंडल नीलामी होने जा रही है।

सादा जीवन बीताते थे स्टीव जॉब्स
पूरी दुनिया में लोग स्टीव जॉब्स के दिमाग के साथ-साथ उनकी सादगी के भी कायल थे। इसमें बड़े और मशहूर जॉब्स काफी सादा जीवन बीताते थे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार स्टीव जॉब्स की ब्राउन लेदर बर्किन्स्टॉक एरिजोना सैंडल (leather Birkenstock Arizona sandal) नीलाम होने के लिए तैयार है, जिसे जूलिएन्स ऑक्शन्स (Julien's Auctions) की ओर से ऑक्शन में रखा गया है।

जानिए कितनी है सैंडल की कीमत?
ऑक्नश करने वाली जूलियन्स ऑक्शंस को उम्मीद है कि सैंडल की जोड़ी $ 60,000 से $ 80,000 (48 लाख से 64 लाख रुपये) तक नीलाम हो सकती है। यह नीलामी 11 नवंबर को लाइव शुरू होगी, जिसके 13 नवंबर तक खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। सैंडल को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक जॉब्स ने इस स्पेशल सैंडल को 1970 और 1980 के दशक में पहना था। जॉब्स के होम मैनेजर मार्क शेफ सैंडल की इस जोड़ी के मालिक थे।

ये सैंडल जॉब्स की सिंपल लाइफ का हिस्सा
वोग मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में स्टीव जॉब्स की पूर्व पत्नी क्रिसैन ब्रिनैन ने कहा था कि ये सैंडल उनकी सिंपल लाइफ का हिस्सा है। ये उनकी यूनिफॉर्म की तरह है। उनकी यूनिफॉर्म के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि सुबह क्या पहनना है।" क्रिसैन ने बताया था कि "उन्होंने कभी भी दूसरों से अलग दिखने के लिए कुछ भी नहीं किया या खरीदा नहीं। ऑक्शन हाउस का कहना है कि स्टीव जॉब्स ने ये सैंडल एप्पल के इतिहास के कई अहम पलों में पहने थे।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications