अचानक वेस्ट बैंक के पहुंचे एंटनी ब्लिंकन, अमेरिकी विदेश मंत्री ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से क्या बात की?

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को अचानक इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक पहुंच गए और उन्होंने फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास से मुलाकात की। उनकी ये मुलाकात लगभग 1 घंटे तक चली। ब्लिंकेन के इस दौरे के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक के अंत में दोनों पक्षों की ओर से कोई बयान नहीं आया। आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद ये तीसरी यात्रा है। जबकि इस अवधि में वे पहली बार फिलिस्तीन का दौरा कर रहे हैं।

Antony Blinken Meets Mahmoud Abbas

वेस्ट बैंक जाने से पहले एंटनी ब्लिंकेन रविवार सुबह विमान से जॉर्डन से तेल अवीव पहुंचे थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट बैंक पहुंचने से पहले ही विदेश मंत्री के वहां आने की जानकारी पहुंच चुकी थी।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने महमूद अब्बास से बात की और इसराइल-हमास संघर्ष को लेकर चर्चा की। इस बैठक के दौरान महमूद अब्बास ने ब्लिंकेन से कहा कि संघर्ष में तुरंत विराम होना चाहिए और गाजा में मानवीय मदद दाखिल होनी चाहिए।

फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी के मुताबिक महमूद अब्बास ने एंटनी ब्लिंकेन से कहा, "इजराइल की युद्ध मशीनरी अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और सिद्धांतों की अवहेलना करके जिस तरह से गाजा में बर्बादी कर रही हैं और यहां के लोगों का नरसंहार हो रहा है, उसके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।"

वहीं अमेरिकी गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक एंटनी ब्लिंकेन ने गाजा में जीवन रक्षक मानवीय मदद प्रदान करने और जरूरी सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता फिर से जाहिर किया। ब्लिंकेन ने ये भी साफ किया कि फिलिस्तीनी लोगों को जबरदस्ती नहीं हटाया जाना चाहिए।

हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री ने युद्ध विराम से इनकार कर दिया। इससे पहले भी अई अन्य अरब नेता अमेरिका से युद्धविराम की अपील कर चुके हैं जिसे ब्लिंकन अस्वीकार कर दिया है।

फिलीस्तीनी हमास लड़ाकों द्वारा अक्टूबर में दक्षिणी इज़राइल पर अचानक हमला करने के बाद क्षेत्र की अपनी दूसरी यात्रा पर, ब्लिंकन और महमूद अब्बास वेस्ट बैंक शहर रामल्लाह में मिले, जो वास्तव में फिलिस्तीनी राजधानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+