जिसे तालिबान कभी हरा नहीं सका, उसके बेटे ने अब खोला मोर्चा, अमेरिका से मांगे हथियार
काबुल, 20 अगस्त: तालिबान ने अफगानिस्तान पर अब पूरी तरह के कब्जा जमा लिया है। काबुल पर कब्जे के बाद अब तालिबान ने 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' के गठन की भी घोषणा कर दी। वहीं रोजाना काबुल से गोलियां और लोगों को मौत के घाट उतारने की खबरें सामने आ रही हैं। दूसरी तरफ तालिबान पूरे देश में अपना कानून लागू करने की कवायद में है। इस बीच तालिबान के खिलाफ पहले विरोध की आवाज बुलंद हो गई हैं, जिसके तहत पंजशीर में 'नॉर्दर्न अलायंस' का झंडा फहराया गया है। तालिबान की क्रूरता के खिलाफ लोगों को इकट्ठा किया जा रहा है। यही नहीं अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद ने अमेरिका से हथियार भी मांगे हैं।

तालिबान को टक्कर देने आया अहमद मसूद
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बीच अब एक ऐसा शख्स टक्कर देने के लिए खड़ा हो गया है, जिसका नाम अहमद मसूद है। अहमद तालिबान की क्रूरता के बीच पंजशीर घाटी में 'नॉर्दर्न अलायंस' तालिबान विरोधी गठबंधन है, वो लोगों को इकट्ठा कर रहा है। संगठन का नेतृत्व अहमद मसूद कर रहे हैं, जो दिवंगत अफगान राजनेता अहमद शाह मसूद के बेटे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अफगान सैनिक जो तालिबान सैनिकों से खुद को छिपाने में कामयाब रहे थे, कथित तौर पर अहमद के कहने पर पर पंजशीर पहुंच रहे हैं।

पंजशीर घाटी में 'नॉर्दर्न अलायंस' का झंडा फहराया
अहमद मसूद के नेतृत्व में पंजशीर घाटी में ताकत जुटाई जा रही है। 2001 से पंजशीर घाटी में 'नॉर्दर्न अलायंस' या यूनाइटेड इस्लामिक फ्रंट फॉर द साल्वेशन ऑफ अफगानिस्ता का झंडा फहराया गया है। उसी की एक तस्वीर एक ट्विटर अकाउंट से साझा की गई है, जिसका नाम नूरुल्लाह दुर्रानी है और जो जन्म से एक अफगान, नागरिकता से एक दक्षिण अफ्रीकी के रूप में है। ट्विटर यूजर ने बताया कि अफगान सैनिक पंजशीर पहुंचने में लगे हैं। इसका अलावा मसूद का एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से अपने हमवतन से अफगानिस्तान की स्वतंत्रता के लिए उसके साथ जुड़ने की अपील की है।

अहमद मसूद ने अमेरिका से मांगे हथियार
अफगानिस्तान के सबसे प्रसिद्ध तालिबान विरोधी लड़ाके अहमद शाह मसूद के बेटे का कहना है कि उसके पास बदला लेने के लिए ताकत है, लेकिन उसने संयुक्त राज्य अमेरिका से अपनी नागरिक सेना को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई करने के लिए कहा हैं। द वाशिंगटन पोस्ट में बुधवार को ओपिनियन एंड एडिटोरियल पेज छपे एक लेख में अहमद मसूद ने अपने लड़ाकों का समर्थन करके बताया कि अमेरिका का अभी भी एक बड़ा शस्त्रागार हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हमें अधिक हथियारों, ज्यादा गोला-बारूद की ज्यादा सप्लाई की जरूरत है।

पिता के नक्शेकदम पर मसूद
रिपोर्ट के मुताबिक मसूद ने बताया कि मैं आज पंजशीर घाटी से अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार मुजाहिदीन लड़ाकों के साथ एक बार फिर तालिबान से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि उनके पिता अहमद शाह मसूद जिन्हें पंजशीर के शेर के रूप में जाना जाता है ने तालिबान के खिलाफ काबुल के उत्तर-पूर्व में घाटी में अपने गढ़ से 2001 में उनकी हत्या तक सबसे मजबूत प्रतिरोध का नेतृत्व किया था।












Click it and Unblock the Notifications