कनाडा से लेकर पाकिस्तान तक... भारत के दुश्मनों का हो रहा है सफाया, मोस्ट वांटेड आतंकियों को कौन ठोक रहा है?
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन आतंकी ढेर हो गया है। कराची में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कैसर फारूक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं, लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन भी कई दिनों से गायब चल रहा है।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि कमालुद्दीन का अपहरण हो चुका है या फिर उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि कमालुद्दीन के मौत की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

वहीं, अब्दुल रहमान मक्की, जिसे इसी साल जनवरी महीने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था, पाकिस्तान में उसके लापता होने की खबर आ रही है। इससे पहले कनाडा 18 जून को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी।
भारत के खिलाफ आतंक की साजिश रचने वाले और दर्जनों आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देकर विदेश में जा छुपे आतंकियों को एक-एककर निशाना बनाया जा रहा है। कनाडा ही नहीं पाकिस्तान-अफगानिस्तान आदि देशों में भी कई भारत विरोधी आतंकी मारे गए हैं।
अधिकांश मामलों में गैंगवार इन अपराधियों की मौत का कारण बना है। वर्चस्व की जंग में भी कई खूंखार आतंकवादियों की हत्या कर दी गई है। अब तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मारे गए आतंकियों की लिस्ट
• 1.जहूर मिस्त्री - IC-814 अपहरणकर्ता (कराची में गोली मारकर हत्या)
• 2. रिपुदमन सिंह मलिक 1985 एयर इंडिया बमबारी (सरे में गोली मारकर हत्या)
• 3.मोहम्मद लाल - आईएसआई ऑपरेटर (19 सितंबर 2022 को नेपाल में गोली मारकर हत्या)
• 4. हरविंदर सिंह संधू - 2021 पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमला (लाहौर के एक अस्पताल में नशीली दवाओं के ओवरडोज़ से मृत्यु)
• 5. बशीर अहमद पीर- एचएम कमांडर (रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या)
• 6- सैयद खालिद रजा - अल बद्र कमांडर (26 फरवरी 2023 को कराची में अज्ञाक शख्स ने गोली मार कर हत्या कर दी)
• 7-एजाज अहमद अहंगर - (आईएसजेके, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गोली मारकर हत्या। 22 फरवरी 2023)
• 8- सैयद नूर शालोबर - (4 मार्च, 2023 को पाकिस्तान के बारा खैबर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या की)
• 9-परमजीत सिंह पंजवार- केसीएफ प्रमुख (6 मई 2023 को लाहौर में गोली मारकर हत्या)
• 10- अवतार सिंह खांडा - (16 जून 2023 को ब्रिटेन के बर्मिंघम में संदिग्ध जहर के कारण मृत्यु हो गई)
• 11- हरदीप सिंह निज्जर - (19 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या)
• 12- सरदार हुसैन अरैन - (1 अगस्त, 2023 को सिंध के नवाबशाह में गोली लगने से घायल हुए)
• 13- रियाज उर्फ अबू कासिम कश्मीरी तो मुहम्मद आज़म (8 सितंबर, 2023 को पीओजेके में रावलकोट मस्जिद के अंदर लश्कर कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई)
• 14- सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके, (20 सितंबर 2023 को कनाडा के विन्निपेग में गोली मारकर हत्या)
• 15- जियाउर रहमान (हिज़ुबल मुजाहिदीन नेता की सितंबर 2023 में कराची में गोली मारकर हत्या)
• 16- मुफ्ती कैसर फारूक (एलईटी के संस्थापक सदस्य, 30 सितंबर को सोहराब गोथ, कराची, पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या)












Click it and Unblock the Notifications