लव मैरिज की वजह से पाकिस्‍तान में लड़की और पति का सिर काटा

honour killing Pakistan
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रेम विवाह करने वाली एक लड़की के परिवार वालों ने सरेआम लड़की और उसके पति का सिर कलम कर दिया।

पुलिस के अनुसार, झूठी शान के नाम पर निर्मम हत्या की घटना शुक्रवार को हुई।

लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर सतरा गांव की निवासी मुआफिया (23) ने बीते 18 जून को निकट के गांव हसनाबाद के युवक सज्जाद अहमद (27) से शादी की थी।

घर वालों की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि मुआफिया 18 जून को सज्जाद के साथ घर से निकल गई थी और फिर दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। मुआफिया के घरवालों ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया।'

लड़की के घरवालों को शुक्रवार को पता चला कि दोनों हसनाबाद लौट आए हैं। इसके बाद मुआफिया के परिवार के सात सदस्यों ने सज्जाद के घर पर हमला कर दिया।

इसके बाद वे दोनों को गांव के मुख्य चौक पर ले गए और वहां उनका सिर कलम कर दिया। हत्या के बाद से संदिग्ध फरार हैं। इनमें मुआफिया का पिता दिलशाद भी शामिल है।

पुलिस उपाधीक्षक राणा जाहिद हुसैन ने कहा कि हम संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं. हम अपराध के समय मौके पर मौजूद गवाहों के बयान भी रिकॉर्ड किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+