'मर गई मैं आपके लिए, दोबारा फोन मत करना', पाकिस्तान से अंजू ने अपने पिता को किया मैसेज

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी के बीच पाकिस्तान जाकर निकाह रचाने वाली दो बच्चों की मां अंजू चर्चा में बनी हुई है। अंजू को लेकर अब तरह तरह की खबरे सामने आ रही हैं। इसी क्रम में एक ताजा जानकारी सामने आई है कि अंजू और उसके पिता के बीच पहले वीडियो कॉल पर बात हुई फिर अंजू ने दूसरे दिन मैसेज करके पिता को दोबारा फोन न करने की चेतावनी दी।

दोबारा फोन मत करना, मर गई मैं आपके लिए: अंजू
दरअसल, अंजू के पिता गया प्रसाद ने अपनी बेटी को मैसेज कर कहा कि अंजू मुझे तुमसे बात करनी है। उसके बाद अंजू और उसके पिता के बीच वीडियो कॉल पर लगभग 15 मिनट तक बातचीत हुई। बातचीत के दौरान गया प्रसाद थॉमस ने अंजू से पूछा कि तुम झूठ बोलकर पाकिस्तान में निकाह क्यों रचा लिया। इसपर अंजू ने कहा कि यह खबर बिल्कुल अफवाह है। इसके बाद पिता ने कहा कि तुमने हमसे झूठ बोला है इसलिए तुम मेरे लिए मर चुकी हो। हमलोगों के बीच अब कोई वास्ता नहीं है। इसके बाद दूसरे दिन अंजू ने फिर से पिता को मैसेज किया और लिखा कि मैं आपके लिए मर चुकी हूं। दोबारा कॉल या मैसेज मत करना।

Anju Nasrullah Pakistan

अंजू का यह मैसेज तब आया जब उसके पिता ने उसके कदमों का कड़ा विरोध किया और परिवार के सामने उसे "मृत" घोषित कर दिया। जिस तरह से अंजू ने अपने बच्चों और पति को पीछे छोड़ दिया, उस पर निराशा व्यक्त की। वहीं इस घटना से स्थानीय गांव में हड़कंप मच गया है और निवासियों ने अंजू की हरकतों पर निराशा व्यक्त की है। गांव के लोगों का कहना है कि उसके व्यवहार से न केवल गांव बल्कि पूरे देश में बदनामी हुई है, इसलिए उन्होंने उसके गांव लौटने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा, घटना में शामिल पाए जाने पर अंजू के परिवार के सदस्यों को निष्कासित करने की भी मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+