भारतीय Anju-पाकिस्‍तानी Nasrullah की प्रेम कहानी पर ट्वीट, लिखा-'Seema Haider का हिसाब हुआ बराबर'

Anju Nasrullah Love Story: पाकिस्‍तान की सीमा हैदर की तरह भारत की अंजू भी प्‍यार में बॉर्डर लांघ गई। सीमा हैदर-सचिन मीणा और अंजू-नसरुल्लाह की लव स्‍टोरी सोशल मीडिया पर शुरू हुई।

Anju India with Nasrullah Pakistan: भारत और पाकिस्‍तान में सीमा हैदर-सचिन मीणा के बाद अब अंजू-नसरुल्लाह की कथित लव स्‍टोरी सुर्खियों में है। चार बच्‍चों की मां सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के लिए पाकिस्‍तान से भारत में उत्‍तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा चली आई जबकि दो बच्‍चों की मां अंजू भारत के राजस्‍थान में भिवाड़ी से पाकिस्‍तान चली गई।

Anju Nasrullah love story Pakistani

अंजू-नसरुल्ला की कहानी को लेकर पाकिस्‍तान के लोग सोशल मीडिया पर जमकर पोस्‍ट कर रहे हैं। एक यूजर ने उर्दू में किए ट्वीट में लिखा कि 'भारतीय हिंदू लड़की अंजू भारत से भागकर पाकिस्तान आ गई। पाकिस्तानी नसरुल्लाह से शादी कर ली, जो खबीर पख्तून खवा से है। सीमा हैदर का हिसाब हुआ बराबर?'

अंजू की जीवनी, नसरुल्लाह से प्‍यार कैसे हुआ?

  • 25 दिसम्‍बर 1988 को जन्‍मी अंजू ग्‍वालियर मध्‍य प्रदेश वाली है। 2007 में अंजू की शादी किलोर उत्‍तर प्रदेश के अरिवंद कुमार से हुई। दोनों के 14 साल का बेटा व छह साल की बेटी है।
  • अंजू वर्तमान में राजस्‍थान के अलवर जिले के भिवाड़ी पति के साथ रह रही है। हालांकि अंजू की पति के साथ अनबन चल रही है। यहां पर अंजू ऑटोमोबाइल कंपनी में जॉब करती है।
Anju Nasrullah love story Pakistani
  • अंजू की फेसबुक पर खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले के कल्सू मोहल्ले के नसरुल्लाह से साल 2020 में दोस्‍ती हुई, जो कथित रूप से प्‍यार में बदल गई।
  • 29 अक्‍टूबर 2020 को अंजू ने दिल्‍ली से पासपोर्ट बनवाया, जो 28 अक्‍टूबर 2030 तक के लिए वैध है। फिर अंजू ने 30 का टूरिस्ट वीजा पर 21 जुलाई को पाकिस्‍तान चली गई।

नसरुल्लाह के बारे में अंजू क्‍या बोली?

पाकिस्‍तान पहुंचने के बाद अंजू ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि उसकी नसरुल्लाह से दो-तीन साल जान पहचान थी। यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आई है। भारत आकर वह अपने पति से अलग दोनों बच्‍चों के साथ रहेगी। उसने यह भी कहा कि उसकी स्‍टोरी सीमा हैदर जैसी नहीं है।

अंजू मामले में क्‍या कहती है पुलिस?

भिवाड़ी के एएसपी सुजीत शंकर कहते हैं कि पुलिस की शुरुआती जांच पता चला कि महिला अंजू 2-3 साल से फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में थी।

अंजू ने परिवार के सदस्यों को सूचित किया कि वह अमृतसर की यात्रा कर रही है, लेकिन वह 21 जुलाई को पाकिस्तान चली गई। भिवाड़ी पुलिस को अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

अंजू ने साल 2020 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन हमारे पास कोई और जानकारी नहीं है। अंजू ने अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया कि वह आज वापस आ जाएगी।

एएसपी सुजीत शंकर के अनुसार प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है, लेकिन ठोस सबूत मिलने तक हम कुछ नहीं कह सकते। चूंकि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है इसलिए हम कोई औपचारिक जांच नहीं करेंगे। पासपोर्ट एक्ट और अन्य कानून हैं। अगर किसी फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+