लंदन में वेज बनाम नॉन वेज की लड़ाईः रेस्त्रां में मीट परोसने से रोकने पर स्टाफ ने महिला को बाहर फेंका
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ब्रिटेन में फिलहाल बीस लाख लोग खाद्य बैंकों पर निर्भर हैं। वहीं कुछ अमीर लोग 80 हजार डॉलर के सुनहरी परत वाले स्टेक खा रहे हैं। देश में इस तरह के रेस्त्रां एक टूटे हुए सिस्टम के प्रतीक हैं।
Image- @RebelsAnimal Twitter

इंग्लैंड की राजधानी लंदन के चर्चित नुस्र-एट स्टेक रेस्त्रां में कुछ पशुप्रेमी घुस गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद रेस्त्रां के कर्मचारियों ने मिलकर हंगामा करने वाले एनिमल लवर्स को घसीटकर बाहर निकाल दिया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो बेहद चर्चा बटोर रहा है।

'एनिमल रेबेलियन' के कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को पशु अधिकार समूह 'एनिमल रेबेलियन' के 8 कार्यकर्ता मध्य लंदन के नाइट्सब्रिज में नुस्र-एट स्टेक रेस्त्रां के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी रेस्त्रां के अंदर घुस गए और हंगामा करने की कोशिश करने लगे। इसके बाद रेस्त्रां के कर्मचारियों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला।
घटना का वीडियो किया साझा
'एनिमल रेबेलियन' ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है, जिसमें रेस्त्रां के कर्मचारी एक प्रदर्शनकारी को उठाकर बाहर लाते दिखाई दे रहे हैं। इसमें लिखा है, "हमारे सदस्य को लंदन के नुस्र-एट रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया। ये रेस्त्रां स्टीक (नॉन-वेज डिश) के लिए फेमेस है। लोगों को इस तरह का खाना परोसा जाना पशुओं से क्रूरता है। ये पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव डालता है। ये सस्टेनेबल फूड सिस्टम नहीं है।"
ब्रिटेन में 20 लाख लोग खाद्य बैंकों पर निर्भर
एक अन्य पोस्ट में इस ग्रुप से जुड़े 20 वर्षीय बेन थॉमस ने लिखा ब्रिटेन में फिलहाल बीस लाख लोग खाद्य बैंकों पर निर्भर हैं। वहीं एक प्रभावशाली रसोईया 80 हजार डॉलर का सुनहरी परत वाला स्टेक बेच रहा है और अमीर उसे खा भी रहे हैं। देश में इस तरह के रेस्त्रां एक टूटे हुए सिस्टम के प्रतीक हैं। वहीं एक अन्य मेंबर ने ट्विटर पर लिखा हमारे साथी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। क्योंकि ये लग्जरी डायनिंग समाज की असमानता को दर्शाता है। ब्रिटेन में महंगाई बढ़ रही है। यहां क्लाइमेट और इकोलॉजिकल क्राइसेस हैं। बावजूद इसके अमीर लोग लग्जरी डायनिंग में पैसे खर्च कर रहे हैं।

साल्ट बे के नाम से मशहूर हैं नुसरत गोकसे
बता दें, नुस्र-एट नुसरत गोकसे के स्वामित्व वाले लक्ज़री स्टीकहाउस की एक चेन है। नुसरत एक जाने-माने होटल व्यवसायी हैं और मूल रूप से तुर्की के रहने वाले हैं। नुसरत गोकसे को दुनियाभर में साल्ट बे के नाम से जाना जाता है। एक चर्चित फूड एंटरटेनर, रसोईया हैं। वहीं, 'एनिमल रेबेलियन' समूह पशु अधिकारों और जलवायु के लिए काम करता है। रेस्त्रां अपने स्टीक के लिए प्रसिद्ध है। इसके लिए पशुओं की हत्या की जाती है और यह पर्यावरण के लिए विनाशकारी है।


Click it and Unblock the Notifications
