Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 46232 नए केस, 564 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 46,232 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 90,50,598 हो गई है। 564 नई मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,32,726 हो गई है। सक्रिय मामले 4,39,747 हैं। 49,715 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 84,78,124 है।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में कोरोना केस 90 लाख पार, 24 घंटे में आए 46,232 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on saturday, total coronavirus cases on saturday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on saturday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 6,608 नए कोविड​​-19 मामले, 8,775 रिकवरी और 118 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 5,17,238 हो गए हैं, जिसमें 4,68,143 रिकवरी, 40,936 सक्रिय मामले और 8,159 मौत शामिल हैं। महाराष्ट्र में 5,640 नए मामले, 6,945 रिकवरी और 155 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,68,695 हो गई है। राज्य में 78,272 सक्रिय मामले हैं। 16,42,916 मरीज अब तक रिकवर हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 46,511 है।

    गुजरात में पिछले 24 घंटों में 1420 नए कोविड-19 मामले, 1040 रिकवरी और 7 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,94,402 हो गए हैं, जिसमें 1,77,515 रिकवरी, 13,050 सक्रिय मामले और 3,837 मौत शामिल हैं। मणिपुर में 200 नए मामले, 189 रिकवरी और 1 मौत दर्ज की गई है। यहां मामलों की कुल संख्या 22,748 हो गई है, जिसमें 19,620 रिकवरी, 2,896 सक्रिय मामले और 232 मौत शामिल हैं। रिकवरी रेट 86.24 फीसदी है। राजस्थान में 2,762 नए मामले, 14 मौत और 1,993 रिकवरी दर्ज की गई है।
    राज्य में कुल मामले 2,37,669 हो गए हैं, जिसमें 2,130 मौत और 2,14,616 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 20,923 हैं।

    आंध्र प्रदेश में 1,221 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामले 8,57,037 हो गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 15,382 सक्रिय मामले और 8,34,735 रिकवर मामले हैं, मरने वालों की संख्या 6,920 है। कर्नाटक में 1,781 नए मामले, 2,181 रिकवरी और 17 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,69,561 हो गए हैं, जिनमें 8,33,169 रिकवरी और 11,621 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 24,752 हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,858 नए मामले, 2,220 रिकवरी और 20 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में सक्रिय मामले 23,357 हैं। अभी तक ठीक होने के बाद 4,91,131 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+