Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

American Visa: अमेरिका में खत्म होगी भारतीयों की नौकरी? H1B वीजा खत्म करने के लिए संसद में बिल पेश

American H1B Visa ban news 2026: अमेरिका में नौकरी करने का सपना देख रहे भारतीयों के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ग्रेग स्ट्यूबी ने संसद में 'EXILE एक्ट' पेश किया है, जिसका मकसद प्रसिद्ध H-1B वीजा प्रोग्राम को पूरी तरह खत्म करना है।

अगर यह बिल कानून बनता है, तो साल 2027 से अमेरिका विदेशी कामगारों को मिलने वाले इस वीजा की संख्या शून्य कर देगा। इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारतीयों पर पड़ेगा, क्योंकि अमेरिका में काम करने वाले कुल H-1B वीजा धारकों में से लगभग 70 प्रतिशत भारतीय हैं।

American H1B Visa ban news
(AI Image)

American Visa 2026: क्या है EXILE एक्ट और इसका मकसद?

रिपब्लिकन सांसद ग्रेग स्ट्यूबी द्वारा पेश किए गए इस विधेयक का पूरा नाम 'एंडिंग एक्सप्लॉटिव इंपोर्टेड लेबर एग्जंप्शन (EXILE) एक्ट' है। सांसद का तर्क है कि कंपनियां सस्ते विदेशी कर्मचारियों को बुलाकर अमेरिकी नागरिकों के हक मार रही हैं। इस कानून के जरिए 'इमिग्रेशन और नेशनल एक्ट' में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है, ताकि अमेरिकी युवाओं और स्थानीय कर्मचारियों को अच्छी सैलरी वाली नौकरियों में प्राथमिकता मिल सके और विदेशी निर्भरता खत्म हो।

ये भी पढे़ं: America India Trade Deal: शिवराज का बड़ा खुलासा! बोले– किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित, जानिए कैसे

H1B visa terminated 2027: साल 2027 से वीजा संख्या होगी 'जीरो'

इस प्रस्तावित विधेयक में एक बहुत ही सख्त प्रावधान रखा गया है। इसके तहत साल 2027 से शुरू होने वाले हर वित्तीय वर्ष के लिए H-1B वीजा की सीमा को घटाकर शून्य (0) कर दिया जाएगा। सांसद ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस प्रोग्राम की वजह से हजारों अमेरिकी डॉक्टर्स और माइक्रोसॉफ्ट जैसे बड़े संस्थानों में काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है, क्योंकि उनकी जगह विदेशी कामगारों को रखा गया।

US visa news for Indians: भारतीयों के लिए क्यों है यह 'बड़ा झटका'?

H-1B वीजा भारतीयों के लिए अमेरिका में करियर बनाने का सबसे बड़ा रास्ता रहा है। इंजीनियरिंग, मेडिकल और आईटी सेक्टर के लाखों भारतीय युवा इसी वीजा के सहारे अमेरिका में नौकरी करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस वीजा का इस्तेमाल करने वालों में 70% से ज्यादा भारतीय हैं। अगर यह प्रोग्राम खत्म होता है, तो न सिर्फ नए युवाओं के लिए रास्ते बंद हो जाएंगे, बल्कि वहां पहले से मौजूद भारतीयों के करियर और भविष्य पर भी तलवार लटक जाएगी।

ये भी पढे़ं: Pakistan News: 'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया', पाक रक्षा मंत्री का संसद में कबूलनामा

World News hindi: अभी विधेयक पेश किया गया है

राहत की बात यह है कि यह विधेयक अभी केवल अमेरिकी संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में पेश हुआ है। अभी इस पर कोई बहस या वोटिंग नहीं हुई है। इसे हाउस कमेटी के पास विचार के लिए भेजा गया है। कानून बनने के लिए इसे पहले प्रतिनिधि सभा और फिर ऊपरी सदन (सीनेट) से पास होना होगा। हालांकि, ट्रंप प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए इस बिल ने दुनिया भर के तकनीकी क्षेत्र में खलबली मचा दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+