वॉशिंगटन में अमेरिकन यूनिवर्सिटी में हथियारबंद शख्स के दाखिल होने की खबरें, कैंपस में हड़कंप
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित एक यूनिवर्सिटी में हथियार के साथ घुसपैठिए के दाखिल होने की खबर के बाद यूनिवर्सिटी में लॉकडाउन की स्थिति थी। हालांकि कुछ घंटों के बाद इस लॉकडाउन को खत्म भी कर दिया गया था।
वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित एक यूनिवर्सिटी में हथियार के साथ घुसपैठिए के दाखिल होने की खबर के बाद यूनिवर्सिटी में लॉकडाउन की स्थिति थी। हालांकि कुछ घंटों के बाद इस लॉकडाउन को खत्म भी कर दिया गया था। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उसे यूनिवर्सिटी कैंपस के करीब हथियारबंद शख्स के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की ओर से एक ट्वीट में छात्रों और स्टाफ को सलाह दी गई गई थी कि वे दरवाजे बंद कर लें और खिड़कियों से दूर रहें।

यूनिवर्सिटी की ओर से जो ट्वीट किया गया उसके मुताबिक, 'कैंपस के करीब हथियारबंद घुसपैठिए के बारे में खबरें हैं। दरवाजे बंद कर लें और खिड़कियों से दूर रहें। अगर बाहर हैं तो तुरंत कैंपस छोड़ दें, पुलिस कार्रवाई कर रही है।' यूनिवर्सिटी अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि पुलिस की ओर से जो जांच की गई वह मेन कैंपस और ईस्ट कैंपस पर ध्यान केंद्रित करके की गई थी। पुलिस को नेब्रास्का और न्यू मैक्सिको की तरफ की गई जांच में कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस और यूनिवर्सिटी पुलिस की ओर से हर इमारत की तलाशी ली गई। कैंपस की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया और बैरीकेड्स लगा दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications