बराक ओबामा ने जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद के रेस से हटने पर की तारीफ, किस 'अनजाने खतरे' की दी चेतावनी?
Barack Obama Praises Joe Biden: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, बराक ओबामा ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रेसिडेंट इलेक्शन की रेस से बाहर होने के फैसले की सराहना की। ओबामा ने इसे बाइडेन के "देशप्रेम" का प्रमाण बताया। साथ ही साथ उन्होंने 5 नवंबर के चुनाव से पहले "अनजानी परिस्थितियों" की चेतावनी भी दी है।
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने एक बयान में कहा कि बाइडेन को फिर से चुनाव लड़ने का "पूरा अधिकार" था। 81 वर्षीय नेता के रिकॉर्ड की प्रशंसा करते हुए ओबामा ने उन्हें "उच्चतम श्रेणी का देशभक्त" कहा।

ओबामा ने आगे कहा, "आने वाले दिनों में हम अनजानी परिस्थितियों का सामना करेंगे। लेकिन मुझे असाधारण विश्वास है कि हमारी पार्टी के नेता एक ऐसी प्रक्रिया बना सकेंगे जिससे एक उत्कृष्ट उम्मीदवार उभर कर आएगा।"
उन्होंने आगे कहा, "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने दुनिया में अमेरिका की स्थिति को बहाल किया, नाटो को पुनर्जीवित किया, और यूक्रेन में रूसी आक्रमण के खिलाफ खड़े होने के लिए दुनिया को संगठित किया। हालांकि बाइडेन को फिर से चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार था, उनके दौड़ से बाहर होने का फैसला उनके 'देशप्रेम' का प्रमाण है।"
देश के हित के लिए बाइडेन का फैसला!
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को घोषणा की कि वह अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के बढ़ते दबाव के बीच कई हफ्तों की अटकलों को समाप्त करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ छोड़ रहे हैं। बाइडेन ने कहा कि यह फैसला उनकी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित के लिए लिया गया है।
81 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह जनवरी 2025 में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपनी भूमिका में बने रहेंगे और इस सप्ताह राष्ट्र को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications