अमेरिका में पुरानी प्रेमिका की रिंग चुराकर नई गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, गिरफ्तारी के डर से ब्वॉयफ्रेंड फरार
अमेरिका में एक ब्वॉयफ्रेंड ने एक्स गर्लफ्रेंड का रिंग चुराकर नई गर्लफ्रेंड को पहना दिया। एक्स गर्लफ्रेंड ने फेसबुक पर चुराए गये रिंग को पहचाना।
फ्लोरिडा: अमेरिका में पुरानी गर्लफ्रेंड की रिंग चुराकर नई गर्लफ्रेंड को पहनाना एक शख्स को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अब प्लोरिडा पुलिस चोर ब्वॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है मगर आरोपी फरार बताया जा रहा है। जांच टीम का कहना है कि ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को जो रिंग और वेडिंग बैंड पहनाया था वो चोरी की है और उसकी पुरानी प्रेमिका ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

EX-गर्लफ्रेंड की रिंग से नई लड़की को प्रपोज
48 साल का जोसेफ डेविस ने पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर नई लड़की को प्रपोज कर दिया। डेविस की नई गर्लफ्रेंड ने अपने डेविस के प्रपोज करने वाली तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। डेविस की पुरानी प्रेमिका लगातार डेविस को फेसबुक पर स्टॉक कर रही थी और उसने डेविस की नई गर्लफ्रेंड की तस्वीरों को बारिकी से देखना शुरू कर दिया। तभी डेविस की एक्स गर्लफ्रेंड ने देखा कि डेविस की नई गर्लफ्रेंड ने जो रिंग और वेडिंग बैंड पहना है वो उसके ही वेडिंग बैंड और रिंग से मिलता है। जिसके बाद डेविस की एक्स गर्लफ्रेंड ने अपनी ज्वैलरी सेट को चेक किया। लेकिन, डेविस की एक्स गर्लफ्रेंड उसवक्त हैरान रह गई जब उसने देखा कि उसकी ज्वैलरी सेट में रिंग और वेडिंग बैंड है ही नहीं। तब जाकर डेविस की एक्स गर्लफ्रेंड को पता चला कि उससे ब्रेकअप करने से पहले ही डेविस उसका रिंग और वेडिंग बैंड चुरा चुका है।
महिला ने पुलिस को बताया कि जिस रिंग और वेडिंग बैंड को डेविस ने चुराया था वो उसे उसके एक्स हसबैंड की तरफ से मिला था। महिला की शिकायत मिलने के बाद फ्लोरिडा पुलिस ने आरोपी चोर ब्वॉयफ्रेंड की तलाश शुरू कर दी है मगर वो फरार बताया जा रहा है। वहीं, पीड़ित एक्सगर्लफ्रेंड ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड डेविड के फ्रॉड की पूरी कहानी जब फेसबुक पर उसकी तस्वीरों के साथ डाली तो लोगों के तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक फेसबुक यूजर ने कहा कि आरोपी जोसेफ अब हथकड़ी वाला ज्वैलरी पहनेगा तो एक यूजर ने कहा कि मैं जल्दी से चेक करती हूं कि मेरे एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने मेरे किन सामानों की चोरी की है।

नई गर्लफ्रेंड का रिएक्शन
डेविस की दगाबाजी का जानकारी मिलने के बाद उसकी नई गर्लफ्रेंड ने कहा है कि वो अब ठगा हुआ महसूस कर रही है। डेविस की नई गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि एक बार डेविस उसे उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड के घर ले गया था जब वो काम के सिलसिले में घर से बाहर थी। उस वक्त डेविस ने उसे बताया कि वो उसका घर है। और उसी घर में डेविस ने उसे रिंग और वेडिंग बैंड गिफ्ट किया था। अब तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला है कि डेविस का असली नाम भी कुछ और है वो एक नंबर का शातिर चोर है। फ्लोरिडा पुलिस और उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने अलग अलग अंदाज में डेविस की तलाश शुरू कर दी है।
-
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications