अमेरिका: व्हाइट हाउस में मनाई गई अब तक की सबसे बड़ी दिवाली, जो बाइडेन-कमला हैरिस ने दी बधाई

अमेरिका: व्हाइट हाउस में मनाई गई अब तक की सबसे बड़ी दिवाली, जो बाइडेन-कमला हैरिस ने दी बधाई

US White House biggest Diwali: अमेरिका में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली मनाई गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रथम महिला जिल बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस खास मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय मूल के अमेरिकी से व्हाइट हाउस में मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति की तरह दीये जलाए गए, पटाखे फोड़े गए, मिठाईयां बांटी गईं। भारतीय अमेरिकियों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिवाली समारोह मनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों को दिवाली की बधाई दी है।

US White House biggest Diwali

इस खास मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ''दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम में से हर किसी के पास दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति है। यह एक विकल्प है और हम इसे रोज चुनते हैं, चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में जो आजादी के 75 साल मना रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ''हम आपकी (भारतीय अमेरिकियों )मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाले इस तरह का यह पहला दिवाली समारोह है, जो इतनी बड़ी है। हमारे पास इतिहास में पहले से कहीं अधिक एशियाई-अमेरिकी हैं। हम आपको दिवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद करते हैं।''

US White House biggest Diwali

भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ''कई संस्कृतियों की तरह दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम दुनिया में एक दूसरे में और अपने आप में रोशनी देखें। यह हमें यह भी याद दिलाती है कि हमें शांति, न्याय के लिए लड़ना चाहिए चाहे फिर कोई भी ताकत नफरत और विभाजन फैलाती रहे।''

जो बाइडेन ने पूरे अमेरिका में दक्षिण एशियाई समुदाय द्वारा दिखाए गए आशावाद, साहस और सहानुभूति के लिए धन्यवाद दिया। कमला हैरिस ने दिवाली पार्टी की एक शानदार वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+