अमेरिका की चेतावनी- हाफिज सईद को गिरफ्तार करें पाकिस्तान, नहीं तो रिश्ते होंगे खराब

वॉशिंगटन। हाफिज सईद की रिहाई पर व्हाइट हाउस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शनिवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार नहीं करता है तो दोनों देशों के बीच रिश्ते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। हाफिज सईद को इसी सप्ताह लाहौर हाई कोर्ट ने नजरबंदी से रिहा कर दिया था।

US की चेतावनी- हाफिज सईद को गिरफ्तार करें पाकिस्तान

व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि हाफिज सईद का छूटना, पाकिस्तान की तरफ से उसके खिलाफ कार्रवाई करने और मुकदमा चलाने की विफलता को दर्शाता है। अपनी धरती को आतंकवादियों के लिए पनाहगाह नहीं बनने देने और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की बात करने वाले पाकिस्तान ने हाफिज सईद को रिहा कर बहुत ही चिंताजनक संकेत दिए हैं।

अमेरिका ने साथ में कहा, 'अगर पाकिस्तान सईद (हाफिज) को वैध रूप से बंदी नहीं बनाता है और उसके अपराधों के लिए कार्रवाई नहीं करता है, तो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते और वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की छवी को नुकसान होगा।'

इससे पहले भारत ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि हाफिज सईद का रिहा होना दर्शाता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को सजा देने के लिए गंभीर नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत और विश्व समुदाय के लिए यह बेहद हैरान करने वाला है कि एक स्व घोषित और यूएन निषिद्ध आतंकी को खुले आम घुमने और अपने खतरनाक मंसूबे पर चलने के लिए उसे आजाद छोड़ दिया गया है।

Read Also:यूपी के लखीमपुर में हाफिज सईद की रिहाई का मना जश्न, पाकिस्तान जिंदाबाद, हाफिज सईद जिंदाबाद के लगे नारे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+