न्यू ईयर पर अमेरिका ने VIDEO जारी कर दुनिया को दी न्यूक्लियर अटैक धमकी
वॉशिंगटन। अमेरिकी स्ट्रेटेजिक कमांड ने न्यू ईयर की शाम को ट्विटर पर एक भड़काऊ वीडियो ट्वीट कर दुनिया को न सिर्फ अपनी परमाणु ताकत का एहसास कराने की कोशिश की, बल्कि चेतावनी देते हुए कहा कि वे बहुत बड़ा हमला करने के लिए तैयार है। इस ट्वीट के बाद अमेरिकी मीडिया में जब जमकर आलोचना हुई तो स्ट्रेटेजिक कमांड ने ट्वीट को डिलीट कर माफी भी मांग ली। अमेरिकी स्ट्रेटेजिक कमांड जो अमेरिका के न्यूक्लियर वेपंस ऑपरेशन को कंट्रोल करती है, उन्होंने सोमवार को ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एक मैसेज में बताया कि उनके B-2 बॉम्बर्स 30,000 पाउंड के पारंपरिक हथियारों को छोड़ने क्षमता रखते हैं।

क्या था धमकी भरा ट्वीट?
अमेरिकी स्ट्रेटेजिक कमांड ने एक वीडियो ट्वीट कर दुनिया को अपनी परमाणु ताकत का एहसास कराने की कोशिश की। वीडियो में दिखाया गया कि अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स तेजी के साथ उड़ रहा है और फिर ऊपर से बम बरसा रहा है। अमेरिकी स्ट्रेटेजिक कमांड ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर कभी जरुरत पड़ी, तो हम तैयार है कुछ बड़ा, बहुत बड़ा करने के लिए।' अमेरिकी स्ट्रेटेजिक कमांड के इस वीडिया को मतलब न्यूक्लियर अटैक करने से है।
अमेरिकी स्ट्रेटेजिक कमांड ने मांगी माफी
भड़काऊ ट्वीट करने के बाद अमेरिकी स्ट्रेटेजिक कमांड ने माफी मांगते हुए ट्वीट को डिलीट कर दिया। अमेरिकी स्ट्रेटेजिक कमांड ने अपनी सफाई में ट्वीट करते हुए लिखा, 'न्यू ईयर इवनिंग की शाम को हमारा पिछला ट्वीट बेहद ही खराब था, जो कि हमारे आदर्शों को नहीं दर्शाता है। इसके लिए हम माफी मांगते हैं। हम अमेरिका और हमारे सहयोगी देशों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।'
अमेरिकी स्ट्रेटेजिक कमांड ने भले ही अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी आलोचना की है। इस ट्वीट के बाद 'न्यूक्लिय नाइटमेयर' के ऑथर जोसफ सिरिन्सियोने ने कहा, 'पहले तो मुझे इसके बारे में विश्वास ही नहीं हुआ कि यह (ट्वीट) सही भी हो सकता है। लेकिन यह सही है। यह हमारी स्ट्रेटेजिक कमांड का एक बीमार और सिर्फ हवाबाजी करने के लिए किया गया विज्ञापन है। शर्मनाक।'












Click it and Unblock the Notifications