Texas Indian Murder: अमेरिका में भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की बेरहमी से हत्या, पत्नी और बेटे के सामने मर्डर
Texas Indian Murder: अमेरिका के टेक्सास राज्य से भारतीय समुदाय को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डलास के एक मोटल में भारतीय मूल के 50 वर्षीय मैनेजर चंद्र मौली 'बॉब' नागमल्लैया की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने मामूली विवाद के बाद उन पर मछेटी से हमला किया और उनकी गर्दन काट दी।
यह घटना उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटे के सामने हुई, जो उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने 37 वर्षीय आरोपी योरडानिस कोबोस-मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से भारतीय समुदाय शोक और गुस्से में है।

कैसे हुई हत्या?
यह खौफनाक वारदात बुधवार सुबह डलास के डाउनटाउन सूट्स मोटल में हुई, जहां पीड़ित और आरोपी दोनों कर्मचारी थे। पुलिस के अनुसार, नागमल्लैया ने आरोपी और एक महिला सहकर्मी को खराब वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने को कहा। जब उन्होंने अपनी बात किसी तीसरे व्यक्ति से अनुवाद करवाया, तो आरोपी नाराज़ हो गया और वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह मछेटी लेकर लौटा और नागमल्लैया पर हमला कर दिया।
पत्नी और बेटे के सामने निर्मम हमला
हमले से बचने के लिए नागमल्लैया मोटल के दफ्तर की ओर भागे, जहां उनकी पत्नी और बेटा मौजूद थे। दोनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनकी आंखों के सामने ही सिर कलम कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद परिवार और समुदाय गहरे सदमे में हैं।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया कि 37 वर्षीय कोबोस-मार्टिनेज पहले भी कई अपराधों में लिप्त रहा है। ह्यूस्टन में उसके खिलाफ ऑटो चोरी और हमले जैसे मामले दर्ज हैं। इस बार उस पर 'कैपिटल मर्डर' का केस दर्ज किया गया है। दोषी पाए जाने पर उसे उम्रकैद बिना पैरोल या फिर मौत की सज़ा तक हो सकती है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ब्रिटेन ने 2,000 से ज्यादा भारतीयों को लौटाया, संसद में सरकार ने दी जानकारी, सबसे ज्यादा किस राज्य से?
भारतीय समुदाय में आक्रोश
डलास की भारतीय कम्युनिटी इस घटना से स्तब्ध है। दोस्तों और रिश्तेदारों ने नागमल्लैया को एक दयालु और परिवार के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया। शोक संदेश में कहा गया, बॉब की ज़िंदगी एक निर्मम हमले में छीन ली गई। यह हमारी कम्युनिटी के लिए गहरा आघात है। समुदाय ने अंतिम संस्कार, परिवार के खर्च और बेटे की पढ़ाई के लिए फंडरेज़र शुरू किया है। नागमल्लैया का अंतिम संस्कार शनिवार को होना तय है।
ये भी पढ़ें: Minnesota helicopter crash: America में हेलीकॉप्टर क्रैश, विमान में सवार सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत












Click it and Unblock the Notifications