नॉर्थ कोरिया को लगातार धमकी दे रहे डोनाल्‍ड ट्रंप ने मारा U टर्न, बोले- बातचीत करने से कोई छोटा नहीं होता

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार नॉर्थ कोरिया को खत्म करने की धमकी दे चुके हैं और इस बीच उन्होंने कहा है कि वे किम जोंग उन से मीटिंग करने को तैयार है। एशिया दौरे पर रवाना होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे किसी के साथ भी बैठकर बातचीत करने को तैयार है, फिर चाहे वो नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग भी क्यों ना हो। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के तनाव के बीच पहली बार ट्रंप ने किम जोंग उन से मीटिंग करने की बात कही है।

मैं किसी के साथ भी बैठ जाऊंगा

मैं किसी के साथ भी बैठ जाऊंगा

टीवी जर्नलिस्ट ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या वे किसी तानाशाह से बातचीत करने के लिए विचार कर सकते हैं। जवाब में ट्रंप ने कहा कि वे कई एशियाई लीडर्स से मुलाकात कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, 'मैं किसी के साथ भी बैठ जाऊंगा। मुझे लगता है किसी के साथ बैठना कोई बुरी बात नहीं है। मुझे नहीं लगता इससे किसी की ताकत या कमजोरी झलकती है। ट्रंप इससे पहले नॉर्थ कोरिया को 'टोटल डिस्ट्रॉय' करने की बात कह चुके हैं और यह पहली बार है जब ट्रंप ने किम जोंग उन से बात करने का मन बनाया है।

ट्रंप की तरफ पहली बार आया 'बातचीत' का बयान

ट्रंप की तरफ पहली बार आया 'बातचीत' का बयान

कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच जुबानी जंग ने युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिया है। दोनों ही नेता न्यूक्लियर अटैक की धमकी दे चुके हैं। ट्रंप नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपित के लिए 'लिटिल रॉकेट मैन' और 'फायर एंड फ्यूरी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। एशिया दौरे पर रवाना होने से पहले ट्रंप ने शांति का संकेत देते हुए कहा कि वे बातचीत के लिए तैयार है।

अपने विदेश मंत्री को नॉर्थ कोरिया पर वक्त जाया न करने को कह चुके हैं

अपने विदेश मंत्री को नॉर्थ कोरिया पर वक्त जाया न करने को कह चुके हैं

नॉर्थ कोरिया से बातचीत के लिए डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की कोशिशों की भी आलोचना कर चुके हैं। टिलरसन ने कहा था कि वे नॉर्थ कोरिया से शांति से निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं तभी ट्रंप ने उन्हें ट्वीट कर नॉर्थ कोरिया पर अपना वक्त जाया ना करने की नसीहत दे डाली थी। ट्रंप जापान के बाद साउथ कोरिया और फिर चीन की यात्रा करने के बाद वियतनाम का दौरा करेंगे। 13 अक्टूबर को ट्रंप का एशियाई दौरा फिलीपींस में खत्म होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+