ताबड़तोड़ फायरिंग से कांपी अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी, 3 की मौके पर ही मौत, 5 गंभीर

अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने पिछले साल गोलीबारी के खिलाफ सख्त बंदूक कानून भी बनाए हैं, लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ है। अमेरिका में यूंही गोलीबारी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

Michigan State University campus shooting

Michigan State University campus shooting: अमेरिका में सख्त बंदूक कानून बनाए जाने के बाद भी गोलीबारी की घटनाओं पर कोई कंट्रोल नहीं हो पा रहा है और अब सीएनएन ने बताया है, कि मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में भारी गोलीबारी की गई है, जिसमें कम से कम तीन लोग मौके पर ही मारे गये हैं, जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं।

मिशिगन यूनिवर्सिटी में फायरिंग

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस और पब्लिक सेफ्टी ने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए कहा है, कि "गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। यह उन 5 पीड़ितों के अलावा है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।" वहीं, अंतरिम उप पुलिस प्रमुख क्रिस रोज़मैन ने कहा है, कि कुछ पीड़ितों को "जानलेवा चोटें" आईं हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है"। पुलिस अधिकारी रोजमैन ने कहा, कि पुलिस को शुरू में कैंपस के बर्की हॉल में गोलीबारी के संबंध में रात 8.18 बजे फोन आया था। वहीं, सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कई पुलिस अधिकारी फौरन घटनास्थल की तरफ रवाना हो गये और फिर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया। सीएनएन के मुताबिक, अंतरिम उप पुलिस प्रमुख ने कहा, कि इसके बाद पुलिस को पास की एक इमारत, विश्वविद्यालय संघ भवन में गोली चलने की सूचना मिली और फिर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और दोनों जगहों पर पीड़ितों को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा है, कि "अभी हम जो जानकारी साझा कर रहे हैं, वह प्रारंभिक है और अभी के लिए हमारी प्राथमिकता हमारे छात्रों और परिसर की सुरक्षा है"।

संदिग्ध के बारे में क्या जानकारी है?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पता चला है कि संदिग्ध के एक छोटे कद का आदमी है, जिसे आखिरी बार यूनिवर्सिटी इमारत के उत्तरी हिस्से में स्थिति संघ भवन से बाहर निकलते देखा गया था। पुलिस अधिकारी रोजमैन ने आगाह किया है, कि घटना के बारे में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बहुत सारी गलत सूचना फैलाई जा रही हैं और लोगों को फिलहाल उन सूचनाओं की तरफ ध्यान नहीं देनी चाहिए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने लोगों को सटीक जानकारी के लिए पुलिस विभाग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने की सलाह दी है। वहीं, बाद में, मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस ने संदिग्ध बंदूकधारी की पहली तस्वीरें जारी की। माना जा रहा है कि लाल जूते और जींस जैकेट पहने एक छोटे कद के व्यक्ति को आखिरी बार शूटिंग के तुरंत बाद इमारत के उत्तर की ओर MSU संघ भवन से बाहर निकलते देखा गया था।

बेसबॉल टोपी पहने हुआ है संदिग्ध

एमएसयू पुलिस और सार्वजनिक सुरक्षा ने ट्विटर पर कहा है, कि "संदिग्ध एक ब्लैक मेन है, जिसका कद छोटा है और उसने लाल जूते, जीन्स, जैकेट और एक बेसबॉल टोपी पहन रखा है।" वहीं, घटना के बारे में जानकारी देते हुए, मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के एक फ्रेशमैन गेबे ट्रुटेल ने कहा, कि वह और उसके रूममेट्स नीचे बैठे हुए हैं और पुलिस स्कैनर सुन रहे हैं, क्योंकि कैंपस में अभी भी शूटिंग की घटना जारी है। ट्रुटेल ने कहा, कि वह अपने वेस्ट एकर्स डॉर्म रूम में अपने डेस्क पर बैठे थे और अपनी केमिस्ट्री लैब के लिए एक क्विज़ का आयोजन कर रहे थे, जब उन्हें यूनिवर्सिटी से एक ईमेल अलर्ट मिला, जिसमें उन्हें कैंपस में गोलियां चलाने की चेतावनी दी गई थी।

संदिग्ध के मारे जाने की जानकारी

वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने ताजा ट्वीट में कहा है, कि संदिग्ध के मारे जाने की रिपोर्ट है और माना जा रहा है, कि अपनी ही गोली लगने की वजह से संदिग्ध की मौत हो गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के तमाम कामकाज को अगले 48 घंटों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है और यूनिवर्सिटी की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। वहीं, घायलों को स्पैरो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+