क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी, 12 से ज्यादा लोगों को लगी गोली, दो की मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी, दो की मौत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार रात को भारी गोलीबारी हुई है। इस घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कम से कम 12 लोगों को गोली लगी है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। न्यूयॉर्क के रोचेस्टर इलाके में ये गोलीबारी हुई है।

america Mass shooting in New York Rochester

मरने वालों और घायलों की सही संख्या की अभी जानकारी नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की मौत और 12 से 14 लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है। पुलिस ने भी अभी घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर जानकारी नहीं दी है।

आधी रात को हुई गोलीबारी

न्यूयॉर्क के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार आधी रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को जानकारी मिली कि बड़े पैमाने पर गोलियां चल रही हैं। गुडमैन स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू से पुलिस को इमरजेंसी नंबर पर फोन आए। जिसके बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। तब तक गोलियां चलाने वाले फरार हो चुके थे। इसके बाद गोलीबारी करने वालों की धरपकड़ और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम स्थानीय प्रशासन ने शुरू किया।

ये भी पढ़िए- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की दूसरी महिला जज रूथ बदर गिंस्बर्ग का निधन, कैंसर से थीं पीड़ितये भी पढ़िए- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की दूसरी महिला जज रूथ बदर गिंस्बर्ग का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Comments
English summary
america Mass shooting in New York Rochester
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X