नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम से खफा अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध
वॉशिंगटन। अमेरिका ने एक दिन पहले नॉर्थ कोरिया को आतंकवाद समर्थित मुल्क की लिस्ट में शामिल किया था और अब इस देश पर नए प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम से खफा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। नॉर्थ कोरिया पर नए प्रतिंबधों की बात अमेरिका बहुत पहले ही कह चुका था। इन नए प्रतिबंधों में अमेरिका ने चीन और नॉर्थ कोरिया के व्यापार पर गहरी चोट मारने की कोशिश की है।

इसमें अमेरिका ने उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करने वाले चीनी व्यापारियों और उत्तर कोरियाई जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे अलग-थलग पड़े इस देश पर अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने का दबाव एक बार फिर बढ़ाने की कोशिश की गई है।
अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन नुचिन ने कहा, 'इन प्रतिबंधों में वे कंपनियां भी शामिल हैं जो उत्तर कोरिया के साथ लाखों डॉलर के व्यापार में शामिल हैं। हम जहाजरानी और परिवहन कंपनियों, उनके जहाजों पर भी प्रतिबंध लगा रहे हैं जिससे उत्तर कोरिया के व्यापार और उसके चालबाजी से युद्धाभ्यास करने को बढ़ावा मिलता है।'
इन नए प्रतिबंधों में अमेरिका ने चीन की उन तीन बड़ी कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया है, जो पिछले सालो में नॉर्थ कोरिया के साथ 750 मिलियन डॉलर का व्यापार कर चुके हैं। नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका लगातार चीन पर दबाव डालता दिखा है।
बता दें कि जुलाई में न्यूक्लियर बम का परीक्षण करने के बाद नॉर्थ कोरिया पर अमेरिका लगातार प्रतिबंध लगा रहा है, लेकिन तानाशाह मुल्क के सुप्रीम लीडर पर इसका कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। नॉर्थ कोरिया ने तो यहां तक कह दिया है कि प्रतिबंध उन पर लागू नहीं होते हैं और वे अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को नहीं रोकेंगे।
Read Also: N Korea ने हमले के लिए चुना Yellowstone National Park जिससे हो सकते हैं अमेरिका के टुकड़े












Click it and Unblock the Notifications