नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने की शी जिनपिंग से बात

वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया ने एक और मिसाइल दाग कर फिर से माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। कोरिया प्रायद्वीप में विकट परिस्थितियों को देखते हुए और युद्ध जैसे हालात बना रहे नॉर्थ कोरिया की हरकतों से बाज आने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के राष्ट्रपति से बात कर इस तानाशाह मुल्क पर ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंध लगाने को कहा है। नॉर्थ कोरिया ने बुधवार को जापान सागर के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ कर पूरी दुनिया को एक बार फिर से सकते में डाल दिया है।

नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रंप ने चीन से की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग से फोन पर बात कर नॉर्थ कोरिया से निपटने के लिए कहा है। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, 'नॉर्थ कोरिया पर कार्रवाई करने के लिए अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात हुई है। नॉर्थ कोरिया पर अतिरिक्त प्रतिंबध लगाया जाएगा। हालत पर काबू पा लेंगे।'

नॉर्थ कोरिया की यह अब तक की सबसे पावरफुल मिसाइल थी, जो जापान के एक्सक्लूजीव इकनॉमिक जॉन में जाकर गिरी। पिछले दो माह से कोरियाई प्रायद्वीप शांति की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन नॉर्थ कोरिया के इस ताजा घटनाक्रम से हालातों को बेकाबू कर दिया है।

नॉर्थ कोरिया की इस हरकत के बाद अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नॉर्थ कोरिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए अमेरिका ने साउथ कोरिया को हर संभव कोशिश करने को कहा है। जापान में मिसाइल दागने के बाद पीएम शिंजो अबे ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+