Trump की खूबसूरत सेक्रेटरी Keroline Leavitt ने क्यों की थी 60 साल के बुजुर्ग से शादी? बताई चौंकाने वाली वजह!
America: व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने अपने से 32 साल बड़े पति निकोलस रिक्कियो के साथ अपनी शादी और उम्र के इस बड़े अंतर पर खुलकर बात की है। 28 साल की लेविट ने बताया कि उनके परिवार ने शुरुआत में इस रिश्ते को स्वीकारने में कुछ झिझक महसूस की थी।
ट्रम्प की शपथ से पहले हुई थी
लेविट और 60 साल के रिक्कियो ने जनवरी 2025 में शादी की थी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ दिन पहले हुई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को "असामान्य" बताया और स्वीकार किया कि शुरुआत में उनके माता-पिता इस रिश्ते को लेकर थोड़े संशय में थे।

"मेरी उम्र का उतना परिपक्व कोई नहीं था"- लेविट
जब उनसे मज़ाक में पूछा गया कि क्या उनकी उम्र का कोई कम परिपक्व पुरुष नहीं मिला, तो उन्होंने हंसते हुए कहा-"ईमानदारी से कहूं तो नहीं, अगर आप सच जानना चाहते हैं।" इससे स्पष्ट होता है कि लेविट उम्र को लेकर किसी तरह की झिझक नहीं रखतीं।
मां से भी छोटी उम्र का पति
लेविट ने बताया कि वह 2022 में रिक्कियो से मिली थीं, जब वह न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस चुनाव लड़ रही थीं। रिक्कियो रियल एस्टेट डेवलपर हैं। शुरुआत में माता-पिता को रिश्ते के बारे में बताना मुश्किल था, क्योंकि लेविट की मां की उम्र रिक्कियो से भी कम है।
क्या बोले थे मां-बाप?
लेविट ने कहा कि एक बार जब उनके माता-पिता रिक्कियो को जान गए, तो उन्होंने उन्हें तुरंत स्वीकार कर लिया। "उनके चरित्र को देखकर और यह समझकर कि वह मुझसे कितना प्यार करते हैं, मेरे माता-पिता के लिए सब आसान हो गया।" आज दोनों परिवार के रूप में बेहद सहज हैं।
"अब हम सब दोस्त हैं"
उन्होंने आगे कहा कि अब उनका पूरा परिवार एक साथ समय बिताता है। "मेरे पति मेरे माता-पिता का बहुत सम्मान करते हैं और जिस तरह उन्होंने मुझे पाला है, उसकी सराहना करते हैं। जब वे मिलने आते हैं, तो हम सब मिलकर बहुत मज़े करते हैं।"
दोस्ती से प्यार तक का सफर
लेविट ने बताया कि वह और रिक्कियो पहले लंबे समय तक दोस्त थे, फिर प्यार हुआ। "आज हम शादीशुदा हैं, हमारा एक प्यारा बच्चा है, और वह एक अद्भुत इंसान हैं।"
रिक्कियो को बताया- सेल्फ मेड मैन
अपने पति के स्वभाव के बारे में बात करते हुए लेविट ने कहा कि वह काफी इंट्रोवर्ट हैं और सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। वह सेल्फ मेड बिजनेसमेन हैं और अपने शहर में सफल रियल एस्टेट बिज़नेस चलाते हैं। अपने करियर को खुद खड़ा करने के बाद, वे अब लेविट के राजनीतिक करियर में मजबूती से साथ खड़े हैं।
रिश्ते की असामान्यता
लेविट की टिप्पणियां दिखाती हैं कि उम्र के बड़े अंतर के बावजूद उनका रिश्ता बेहद मजबूत, सम्मानपूर्ण और समझ से भरा है। उनके परिवार ने भी इस रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications