अमेरिकी कांग्रेस कमेटी ने पास किया प्रस्ताव, पढ़ाए जाएंगे महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के विचार

वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एक प्रस्ताव पास किया है। जिसके तहत अमेरिका में युवाओं में महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के विचारों को सही तरीके से स्थापित किया जाएगा और इन महान शख्सियतों की विरासत को भी आगे बढ़ाया जाएगा। अमेरिका में हाल ही में सिविल राइट्स आइकन जॉन लुइस का निधन हुआ है, इसी मौक पर अमेरिकी कांग्रेस कमेटी की ओर से इस प्रस्ताव को पास किया गया है। जिसका समर्थन भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसमैन एमी बेरा ने भी किया है।

america, congressional committe, US congressional committe, congressional committe of america, mahatma gandhi, martin luther king junior, education, अमेरिका, कांग्रेस कमिटी, महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, शिक्षा

प्रस्ताव के पास होने के बाद हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी ने गांधी-किंग एक्सचेंज अधिनियम को मंजूरी दी है। इसके तहत अमेरिका और भारत में महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के बारे में पढ़ाया जाएगा। इस प्रस्ताव में जॉन लुइस के बारे में कहा गया है कि वह ना केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के लिए हीरो थे, जिन्होंने समाज के लिए काफी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने समानता के साथ साथ मानवता और न्याय के लिए भी आवाज उठाई थी। बिल्कुल वैसे ही जैसे महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने समाज के लिए काम किया था।

ऐसे में इन महान लोगों के बारे में आने वाली पीढ़ियों को बताना जरूरी है। इस प्रस्ताव के मुताबिक अब दोनों ही देश की सरकारें राष्ट्रीय सिलेबस में महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग के बारे में शिक्षा देंगी। आपको बता दें जॉन लुइस साल 2009 में भारत भी आए थे, उस समय मार्टिन लूथर किंग के भारत आने के 50 साल भी पूरे हुए थे। जॉन लुइस का एक लंबी बीमारी के बाद 17 जुलाई को 80 साल की उम्र में निधन हुआ है। लुइस के अंतिम दर्शनों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं गए थे, जिसपर काफी विवाद हुआ था। हालांकि ट्रंप के प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन वहां गए थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने जर्मनी को दिया बड़ा झटका, वहां तैनात 12 हजार सैनिकों को वापस बुलाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+