वेनेजुएला पर अमेरिका ने जमाया कब्जा, राष्ट्रपति निकोलस और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला
America captured Venezuela: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। अमेरिका ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना के सामने वेनेजुएला की सेना टिक नहीं पाई और उसने वेनेजुएला पर कब्जा जमा लिया है। ट्रंप ने ये भी कहा जब तक वेनेजुएला के हालात ठीक नहीं हो जाते तब वेनेजुएला को अमेरिका ही चलाएगा। ट्रंप ने अपनी और अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी बहादुरी दुनिया का कोई और देश नहीं दिखा सकता।
टंप ने दावा कि इस ऑपरेशन में कोई मौत नहीं हुई है अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने खुलासा कि कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकाेलस को पकड़ने संबंधी ऑपरेशन में 150 प्लेन का इस्तेमाल किया गया। अब वह वेनेजुएला के लिए अपनी अगली रणनीति तैयार कर रहा है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरी कार्रवाई को अमेरिका के दृढ़ निश्चय का प्रतीक बताया है।

अमेरिकी सेना की डेल्टा फोर्स ने राष्ट्रपति मादुरो को राजधानी काराकास से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद हुई है। ट्रंप ने टिप्पणी की कि यह ऑपरेशन इस बात का संकेत है कि अमेरिका किसी भी दबाव में नहीं आएगा।
राष्ट्रपति निकोलस और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला
अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस ऑपरेशन के दौरान निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को उनके बेडरूम से बाहर घसीटा गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह दंपति काराकास में स्थित फोर्ट टियूना सैन्य परिसर के एक उच्च-सुरक्षित आवास में सो रहे थे, जब अमेरिकी विशेष बलों ने उनके घर पर धावा बोल दिया।
ट्रंप ने कैद में राष्ट्रपति निकोलस की फोटो शेयर की
राष्ट्रपति ट्रंप ने कैद में निकोलस की फोटो शेयर की और यह भी बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी को एक अमेरिकी युद्धपोत के जरिए अमेरिका ले जाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस पूरे ऑपरेशन को लाइव देखा और इसकी तुलना एक टीवी शो से की।
ट्रंप ने राष्ट्रपति निकोलस को पकड़े जाने का देखा लाइव प्रसारण
ट्रंप ने कहा, "हम इस ऑपरेशन के लिए चार दिन से इंतजार कर रहे थे। मादुरो को पकड़े जाने का लाइव टेलीकास्ट देखा, जो किसी टीवी शो जैसा था।" सीएनएन के मुताबिक, एफबीआई एजेंटों की एक टीम अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज के साथ इस मिशन में शामिल थी।
मादुरो और उनकी पत्नी के खिलाफ केस चलाया जाएगा
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब वेनेजुएला के भविष्य की रणनीति तय कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी न्यूयॉर्क में मुकदमे चलाएं जाएंगे ट्रंप ने माना कि वेनेजुएला पर हमले में कुछ अमेरिकी सैनिक घायल हुए, लेकिन किसी के मारे जाने से इनकार किया।












Click it and Unblock the Notifications