अमेरिका ने भी बोइंग 737 मैक्स पर लगाई पाबंदी, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

नई दिल्ली। इथोपिया एयरलाइंस का विमान जिस तरह से क्रैश हुआ और उसमे सवार सभी यात्री मारे गए उसके बाद से कई देश बोइंग 737 मैक्स पर पाबंदी लगा चुके हैं। खुद भारत ने भी इस विमान की उड़ान पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि अमेरिका में इस विमान पर पाबंदी नहीं लगाई गई थी, लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोइंग 737 मैक्स पर पाबंदी लगा दी है। अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच अमेरिका ने यह ऐलान किया है। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हम बोइंग 737 मैक्स 8 और मैक्स 9 की सभी उड़ानों पर पाबंदी लगाने जा रहे है।

trump

इससे पहले करीब एक दर्जन देश 737-मैक्स की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। 737-मैक्स को कई कैरेबियन एयरलाइंस, इथियोपिया, भारत, सिंगापुर, इंडोनेशिया , ब्राजील, चीन, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, मंगोलिया, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्की, अमेरिका, इटली, और ओमान ने फिलहाल उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया है।

बता दें कि अमेरिकी नियामकों ने बोइंग को मॉडल में तत्काल सुधार करने की बात कही थी, लेकिन जिस तरह से तमाम देशों ने इसपर पाबंदी लगाई उसके बाद आखिरकार अमेरिका ने भी बोइंग 737 पर बैन लगा दिया ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, आयरलैंड, आइसलैंड और ओमान जैसे देशों ने अपने अपने वायुक्षेत्र में सभी 737 मैक्स विमानों के परिचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। इससे पहले, चीन और इंडोनेशिया भी सोमवार को इन विमानों पर रोक लगा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+