अमेरिका ने इजरायल को 1000 से अधिक बम देने की दी मंजूरी: रिपोर्ट

गाजा में इजरायल हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने एक हजार से अधिक बम देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक गाजा फूड चैरिटी पर हमले के दिन बड़ा यूएस का बड़ा निर्णय माना जा रहा है। यूएस के इस फैसले को गाजा में तत्काल युद्ध विराम के प्रस्ताव को बड़ा झटका माना जा रहा है।

गाजा में इजरायल और हमास के बीच तीन अमेरिकी अधिकारियों ने एक प्रमुख अमेरिकी समाचार पत्र को बताया कि बिडेन प्रशासन द्वारा एक हजार से अधिक बमों को इजराइल में भेजने को मंजूरी दी है। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजराइल को और बम भेजने की मंजूरी दे दी है।

America approves to give more bombs to Israel

इससे पहले भी अमेरिका ने इजरायल को एक हजार से अधिक बम भेजे थे। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इन हथियारों के लिए मंजूरी इजरायल-हमास युद्ध से कुछ वर्ष पहले दी गई थी। तब यूएस ने 1,000 से अधिक एमके82 500 पाउंड के बम, 1,000 छोटे बम और एमके80 बमों के फ्यूज इजरायल को भेजे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक यूएस की ओर भेजे गए इन हथियारों का स्थानांतरण सेलिब्रिटी शेफ जोस एंड्रेस द्वारा संचालित गाजा फूड चैरिटी पर इजरायली हवाई हमले से कुछ समय पहले हुआ था।

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस हफ्ते मंगलवार को कहा कि ईरान और हिजबुल्लाह का रुख इजराइल के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि यूएस की ओर भेजे जा रहे हथियारों का उद्देश्य और अधिक संघर्षों से बचना है। ब्लिंकन ने गाजा एनजीओ पर इजरायली हमले की भी निंदा करते हुए कहा, "हमारे सामने ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए जहां जो लोग अपने साथी इंसानों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं वे खुद गंभीर खतरे में हों।"

वहीं इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी एनजीओ कार्यकर्ताओं की हत्या पर दुख जताते हुए घटना को दुखद बताया और कहा कि युद्धकाल में इस तरह की तस्वीरें दर्द देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+