अफ्रीकी देश के लोगों को 'मलीन' कहने पर अमेरिकी एक्ट्रेस ने अवॉर्ड समारोह में ट्रंप पर कसा तंज
वॉशिंगटन। मैक्सिको-अमेरिकी एक्ट्रेस सलमा हईक ने इंडिपेंडेंट मूवी अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर तंज कसे। इंटरनेशनल अवॉर्ड समारोह में एक्ट्रेस हईक ने सान्टा मोनिका में शनिवार को ट्रंप के अफ्रीकी देशों पर दिए नस्लवादी टिप्पणी की याद दिलाते हुए कहा कि यह अवॉर्ड किसी मलीन देश को नहीं जाता है, क्योंकि कोई भी गंदे देश नहीं है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी मे अफ्रीकी लोगों पर नस्लवादी टिप्पणी करते हुए उन्हें Sh**hole देशों के लोग बताया था। हालांकि बाद में ट्रंप ने इस खबर को फेक न्यूज बता दिया था।

हॉलीवुड एक्ट्रेस हईक अवॉर्ड समारोह में बेस्ट इंटरनेशनल इंडिए फिल्म ऑफ द ईयर प्रजेंट कर रही थीं। तभी उन्होंने ट्रंप की बयान को याद करते हुए कहा कि यह अवॉर्ड किसी गंदे देश को नहीं गया है क्योंकि दुनिया में कोई भी गंदा देश नहीं है। हईक ने यह अवॉर्ड चिलीयन ड्रामा ए फैनेटिक वुमन को दिया। अफ्रीका मुल्क के किसी भी देश कोई भी फिल्म अवॉर्ड नहीं जीता है। अवॉर्ड शो में हईक अकेली नहीं थीं, जिसने ट्रंप पर तंज कसा हो। अवॉर्ड शो को हॉस्ट कर रहे जोन मुलाने और निक्क क्रोल ने भी ट्रंप का मजाक उड़ाया।
ट्रंप पर कसे तंज पर अवॉर्ड समारोह में ऑडियंस ने खूब मजे लिए। पिछले माह जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैती और अफ्रीकी देशों के प्रवासियों की रक्षा करने वाले कुछ अमेरिकी सांसदों के प्रयासों को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए पूछा कि अमेरिका को इन ''मलिन'' (शिटहोल) देशों के नागरिकों को क्यों स्वीकार करना चाहिए।
कई मीडिया रिपोर्ट में ट्रंप के हवाले से कहा गया, ''हमारे यहां मलिन देशों के ये सभी लोग क्यों हैं?'' राष्ट्रपति ने अफ्रीकी देशों और हैती का जिक्र करते हुए यह बात की और सुझाव दिया कि अमेरिका को नॉर्वे जैसे स्थानों के प्रवासियों का स्वागत करना चाहिए। ट्रंप के इस बयान के बाद दुनिया भर के देशों ने आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications