रूस के हमले से बचने के लिए एक लाख यूक्रेन के निवासी पोलैंड में कर चुके हैं सीमा पार
नई दिल्ली। यूक्रेन पर हमला होने के बाद अधिकांश देश रूस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। कई देशों ने व्यापारिक रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया तो वहीं खेल जगत में भी रूस की इस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी में पोलिश फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा है कि रूसी आक्रमण के कारण पोलैंड 24 मार्च को मास्को में रूस के साथ अपना 2022 विश्व कप प्ले-ऑफ नहीं खेलेगा। वहीं आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक 1,00,000 यूक्रेनियन पोलैंड में सीमा पार कर चुके हैं।

वहीं भारत में पोलैंड के राजदूत Adam Burakowski ने कहा कि पोलैंड और अन्य यूरोपीय संघ के देशों ने रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की निंदा की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पोलैंड और अन्य देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। यूरोपीय संघ और अन्य संगठनों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। यूक्रेन में रूस की आक्रामक कार्रवाई ने हमारे नागरिकों के लिए भी एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। जो भारतीय यूक्रेन में रूसी बमों से बच गए हैं, हम उन्हें पोलैंड में पार करने में मदद कर रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। रूस ने अभूतपूर्व तरीके से एक आजाद देश के खिलाफ आक्रामकता दिखाई है। पोलैंड के राजदूत ने कहा कि यूरोपियन यूनियन ने रूस पर अभी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही रूस की सेना पर काम करने वालों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। बता दें कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications