क्रिसमस पर दूसरी बार शादी के बंधन पर बंधने वाले हैं Amazon फाउंडर Jeff Bezos! जानें कौन है दुल्हनिया?
Amazon Jeff Bezos Lauren Sanchez Wedding: Amazon के फाउंडर और कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस इस क्रिसमस पर दूसरी शादी करने का मूड बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बेजोस अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज के साथ एक शानदार 'विंटर वंडरलैंड' शादी समारोह आयोजित करेंगे।
यह बंधन उनकी प्रेम कहानी को एक नया आयाम देगा। बेजोस शादी में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं, तैयारियों में जुट गए हैं। खास बात यह है कि दोनों ही तलाकशुदा हैं और अब नए बंधन में बंधने को तैयार हैं। आइए जानते हैं कहां होगा शादी का वेन्यू?

कहां होगा शादी का समारोह?
सूत्रों के अनुसार, बेजोस और सांचेज़ की शादी का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य कोलोराडो के एस्पेन शहर में किया जाएगा, जो उनके पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। एस्पेन, अपने बर्फीले पहाड़ों और ठंडे क्लाइमेट्स के कारण, क्रिसमस के समय एक "विंटर वंडरलैंड" जैसा माहौल प्रदान करता है, जो उनकी शादी के लिए परफेक्ट लोकेशन मानी जा रही है।
यॉट पर की सगाई, गवाह बने बिल गेट्स से लेकर ये हस्तियां
मई 2023 में, बेजोस ने सांचेज़ को फ्रांस के दक्षिण में अपने सुपर-यॉट पर छुट्टियां मनाते समय 2.5 मिलियन डॉलर की गुलाबी हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। इसके बाद, इटली के पॉसिटानो में आयोजित एक शानदार पार्टी में उन्होंने अपनी सगाई का जश्न मनाया, जिसमें बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और जॉर्डन की रानी रानिया जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं।
बेजोस और सांचेज़ का रिश्ता
बेजोस और सांचेज़ का रिश्ता 2018 में तब चर्चा में आया, जब दोनों पहले से शादीशुदा थे। उस समय, बेजोस की शादी मैकेंजी स्कॉट से और सांचेज की शादी हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल (Patrick Whitesell) से हुई थी। बाद में, दोनों ने अपने-अपने पार्टनर से तलाक ले लिया और 2019 से सार्वजनिक रूप से एक जोड़े के रूप में सामने आए।
ग्रीस में जेफ बेजोस संग पार्टी
भारतीय व्यवसायी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले, अमेजन के अरबपति जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज ने ग्रीस में छुट्टियां मनाई थीं। इस दौरान उनके साथ किम कार्दशियन भी मौजूद रहीं थी।
Who is Lauren Sanchez: कौन हैं लॉरेन सांचेज?
54 वर्षीय लॉरेन सांचेज एक जानी-मानी मीडिया व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने 'द व्यू, फॉक्स 11' और अन्य न्यूज चैनलों के लिए रिपोर्टिंग और एंकरिंग का काम किया है। उनका बेजोस के साथ रिश्ता चर्चा का विषय बना, और दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया।
पहली पत्नी के साथ तलाक: सबसे महंगा तलाक?
बेजोस ने 1993 में अपनी पहली शादी प्रसिद्ध लेखिका मैकेंजी स्कॉट से की थी। करीब 26 साल बाद, 2019 में दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक के बाद स्कॉट को बेजोस की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा मिला, जिससे वह दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक बन गईं।
कितनी संपत्ति के मालिक?
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 60 वर्षीय बेजोस की वर्तमान कुल संपत्ति 235 बिलियन डॉलर है, और उनकी संपत्ति में इस वर्ष 57.7 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। बेजोस और सांचेज दोनों ही अपनी आगामी शादी को लेकर उत्साहित हैं, और इस समारोह में अपने करीबी मित्रों और रिश्तेदारों को शामिल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications