इस महीने ब्रह्मांड में होगी अद्भुत खगोलीय घटना, बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि कतार में होंगे, जानिए अहम तारीखें

शिकागो, 13 अप्रैल: अप्रैल महीने में आने वाले दिनों में आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना को देखने को मिलेगा। ग्रहों-सितारों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए इस महीने अलग-अलग दिनों में विभिन्न तरह की दुर्लभ प्राकृतिक नजारों को अपनी खुली आंखों से भी देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान अगर आसमान साफ हो तो बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि एक लाइन में लगे हुए नजर आएंगे। जैसे-जैसे तारीखें बढ़ेंगी, यह नजारा और भी स्पष्ट होता चला जाएगा। फिर उसमें चंद्रमा भी शामिल होगा और वह भी एक ही लाइन में नजर आएगा।

अप्रैल में ब्रह्मांड में होगी अद्भुत खगोलीय घटना

अप्रैल में ब्रह्मांड में होगी अद्भुत खगोलीय घटना

इस महीने ब्रह्मांड के अंदर हमारे सौर मंडल में अद्भुत खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेगी। इस दौरान अलग-अलग तारीखों में सौर मंडल में अलग-अलग नजारा देखने को मिलेगा। सबसे पहले यह तारीख 17 अप्रैल को आएगी। इस दिन सौर मंडल के चार प्रमुख ग्रह यानी बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि आकाश में एक कतार में नजर आना शुरू होंगे। पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोग, इस खूबसूरत खगोलीय घटना का ज्यादा अच्छे से दीदार कर सकेंगे। 20 अप्रैल तक आते-आते यह नजारा थोड़ा और स्पष्ट और सुंदर प्रतीत होने लगेगा। ग्रहों की इस लाइन में सबसे आखिरी एंट्री शनि की होगी। लेकिन, यदि आप इस प्राकृतिक ग्रह मिलन का गवाह बनना चाहते हैं तो आपको सूर्योदय से पहले पूर्व दिशा में आसमान का अवलोकन करना होगा।

सौर मंडल में अपनी जगह ही बने रहेंगे सारे ग्रह

सौर मंडल में अपनी जगह ही बने रहेंगे सारे ग्रह

जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी के मुताबिक ग्रहों के इस तरह से पंक्तिबद्ध होने का मतलब ये कतई नहीं है कि ये सारे एक-दूसरे के बहुत नजदीक आने वाले हैं। यह अभी भी विशाल अंतरिक्ष में एक-दूसरे से अरबों किलोमीटर दूर ही होंगे। दरअसल, यह खगोलीय स्थिति इसीलिए पैदा हो रही है कि सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी अपनी कक्षा में लगातार घूम रही है और इसकी वजह से महीने-दर-महीने इससे दूसरे ग्रहों की स्थिति बदल रही है। अप्रैल के आखिर तक गुरु इतना ऊपर आ जाएगा कि इसे सूर्योदय से एक घंटे पहले यह ज्यादा आसानी से देखा जा सकेगा।

23 अप्रैल को चंद्रमा भी इसी कतार में दिखेगा

23 अप्रैल को चंद्रमा भी इसी कतार में दिखेगा

इन चारों ग्रहों की कतार इस तरह से होगी। होराइजन से सबसे सटी स्थिति में बृहस्पति होगा, उसके बाद शुक्र, फिर मंगल और आखिर में शनि दिखाई देगा। वैसे होराइजन के नजदीक होने के चलते चारों में से बृहस्पति का दीदार इन सबसे में थोड़ा कटिन हो सकता है। सौर मंडल के इन चार ग्रहों की लाइन लगने की घटना के दौरान एक तारीख 23 अप्रैल की भी आएगी, जिसमें चंद्रमा की भी उपस्थिति इस नजारे की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाला है। लेकिन, इस दिन चांद का नंबर सबसे अंत में रहेगा यानी शनि से भी काफी ऊपर।

चंद्रमा की ऐसी बदलती रहेगी स्थिति

चंद्रमा की ऐसी बदलती रहेगी स्थिति

दुनियाभर के खगोल वैज्ञानिकों की नजर अप्रैल के आखिरी हफ्ते पर ज्यादा लगी हुई है। क्योंकि, 25 अप्रैल को आधा चंद्रमा शनि के नीचे से गुजरेगा, 26 अप्रैल को मंगल से और 27 अप्रैल को शुक्र और बृहस्पति से। स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक चमकदार अर्धचांद बृहस्पति के 4 डिग्री ऊपरी बांई तरफ और शुक्र उसके ठीक 5 डिग्री ऊपर नजर आएगा। 30 अप्रैल को शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे के आजू-बाजू में दिखेंगे। (तस्वीरें-प्रतीकात्मक)

जून में सात ग्रह लगाएंगे लाइन

इस महीने दिखने वाला यह दुर्लभ नजारा, जून महीने में इससे भी बड़े स्वरूप में नजर आएगा। 24 जून को 4 नहीं सौर मंडल के सात-सात ग्रह एक कतार में खड़े दिखाई पड़ेंगे। उसमें इन चारों ग्रहों के अलावा बुध, नेपच्यून और यूरेनस भी शामिल हो जाएंगे। लेकिन, जानकारों की राय में उन सातों ग्रहों को खुली आखों से देखना शायद संभव ना हो पाए और आपको दूरबीन या टेलीस्कोप जैसे उपकरणों की मदद लेनी पड़ जाए। वैसे भी नेपच्यून और यूरेनस बाकियों के मुकाबले थोड़े ज्यादा दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+